Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने चुनी विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम, सभी को चौंकाते हुए इस खिलाड़ी को दी टीम में जगह

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का चयन 15 अप्रैल को होना है। भारतीय टीम के चयन से पहले इन दिनों सेलेक्टर्स की नजरें इंडियन प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर है।

सौरव गांगुली ने विश्व कप के लिए बतायी भारतीय स्क्वॉड

वैसे तो बात करें जब भारतीय टीम के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की तो इसमें काफी नाम पूरी तरह से तय हैं।  लेकिन कुछ ऐसे नाम है जिनके बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा चल रही है और वक्त पर ये भी तय हो जाएगा।

लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने एक बार फिर से भारतीय क्रिकेट टीम के विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय स्क्वॉड के नाम बताए। सौरव गांगुली ने इसमें एक नाम चौंकाने वाला रखा है।

नवदीप सैनी का नाम लेकर सौरव गांगुली ने किया हैरान

सौरव गांगुली ने विश्व कप की भारतीय स्क्वॉड में हरियाणा के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी का नाम सुझाया है। दादा ने नवदीप सैनी को टीम में चौथे पेसर के रूप में रखा है, जिन्होंने इन दिनों जारी आईपीएल में अपनी गेंदबाजी की पेस से काफी प्रभावित किया है।

सौरव गांगली ने विश्व कप के लिए अपने 15 खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, महेन्द्र सिंह धोनी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, युजवेन्द्र चहल, केएल राहुल,केदार जाधव, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर, नवदीप सैनी, ऋषभ पंत को लिया है।

विश्व कप में नवदीप सैनी हो सकते हैं एक्स फैक्टर- गांगुली

सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के साथ बात करते हुए कहा कि “मेरी टीम में कुछ आश्चर्य हैं जो केवल सरासर प्रतिभा पर आधारित हैं। इंग्लैंड में पेसर्स की जरूरत बहुत ज्यादा है।”

“मेरे अनुसार ये सर्वश्रेष्ठ संभव टीम है, इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि हम विश्व कप जीत सकते हैं या नहीं, लेकिन इंग्लैंड में आपको चार पेसर चाहिए। हार्दिक की पीठ की चोट के साथ हमें वर्तमान में पेसर की जरूरत है। और मुझे लगता है कि भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शमी और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाजों की हमें जरूरत है। खलील, दीपक, उमेश यादव और नवदीप। मैं नवदीप को चुनता हूं।  वो अनुभवहीन हो सकता है, लेकिन उसके पास गति है वो पुरानी गेंद से शानदार प्रदर्शन कर सकता है। उनको टीम में एक्स फैक्टर चाहिए जो नवदीप सैनी हो सकता है।”

गांगुली ने अंबाती रायडू पर दी केएल राहुल को तरजीह

सौरव गांगुली ने केएल राहुल को नंबर तीन के लिए चुना और लिखा कि

केएल राहुल हैं क्योंकि हमें तीसरे सलामी बल्लेबाज की जरूरत है और ऋषभ पंत दूसरे विकेटकीपर के रूप में आते हैं। वो वहां पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं। मुझे लगता है कि विजय शंकर के पास ज्यादा गुणवत्ता और वर्ग हैं।

रायडू को कई अवसर सौंपे गए हैं लेकिन उपमहाद्वीप के बाहर। रन बनाने के मामले में उन्होंने रन बनाए हैं। इंग्लैंड में नई गेंद महत्वपूर्ण होती है जिसे दो बार लाया जाता है। आपको तकनीक रूप से एक अच्छे बल्लेबाज की जरूरत होती है।”

रहाणे महान बल्लेबाज, लेकिन वनडे खेले हो गया है काफी समय

अजिंक्य रहाणे को लेकर सौरव गांगुली ने कहा कि अजिंक्य रहाणे एक महान खिलाड़ी हैं, लेकिन उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। फॉर्म के आधार पर मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट विजय को लेने के बारे में आश्वस्त महसूस करेगा। नवदीप विश्व कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर हो सकते हैं।

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post सौरव गांगुली ने चुनी विश्वकप 2019 के लिए भारतीय टीम, सभी को चौंकाते हुए इस खिलाड़ी को दी टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.