Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को घरेलू मैचों की शिफ्ट करने की मांग पर बीसीसीआई ने दिया यह जवाब

पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश रही किंग्स इलेवन पंजाब इस सीजन में शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने अभी तक खेले 6 मैचों में चार जीत दर्ज की है। इसी वजह से वह पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। टीम अपना घरेलू मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम पर खेलती है और वहां पिछले सीजन से टीम एक भी मैच नहीं हारी है।

मैच शिफ्ट करने की मांग

किंग्स इलेवन पंजाब की फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई से मोहाली के मैचों में शिफ्ट करने की मांग की है। पिछले सीजन तक किंग्स इलेवन पंजाब की मोहाली के अलावा इंदौर में भी अपने घरेलू मैच खेलती थी।

उससे पहले टीम धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम पर भी अपने घरेलू मैच खेल चुकी है। टीम ने 13 और 16 अप्रैल के साथ ही 3 और 5 मई के मैचों को शिफ्ट करने की मांग की है।

दो मैचों का आया जवाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने इनमें अंतिम दो मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में करवाना चाहिए थी। हालाँकि सीओए ने इनकी अनुमति नहीं दी है। सीओए के चेयरमैन विनोद राय ने कहा

“किंग्स इलेवन लखनऊ में आखिरी दो मैचों की मेजबानी करने का इच्छुक है। लेकिन हम लखनऊ में मैच आयोजित करने की पुलिस की अनुमति के बिना मैचों को शिफ्ट नहीं कर सकते। पुलिस नहीं चाहती कि मतदान की तारीख से एक हफ्ते पहले और बाद में हम मैच आयोजित करें।”

आज मुंबई से मुकाबला

किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल के अपने 7वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। इस दोनों टीमों के बीच इससे पहले सीजन का 9वां मैच खेला गया था। उस मैच को किंग्स इलेवन पंजाब ने 8 विकेट से अपने नाम कर लिया था।

पंजाब की टीम अगर इस मैच को बड़े अंतर से जीतती है तो उनके पास पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँचने का मौका होगा। वहीं छोटी जीत भी टीम को टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंचा देती।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: किंग्स इलेवन पंजाब को घरेलू मैचों की शिफ्ट करने की मांग पर बीसीसीआई ने दिया यह जवाब appeared first on Sportzwiki.