Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 209: केकेआर को हराने के बाद इस ख़ास अंदाज में शाहरुख खान से मिले महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में कल रात का मुकाबला इस सीजन की दो टॉप की टीमो के बीच हुआ. एक तरफ थे चेन्नई सुपर किंग्स तो वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाईराइडर्स. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले का जितना शोर था वैसा बिलकुल भी नहीं हुआ. महेंद्र सिंह धोनी की टीम ने महज 108 रनों के स्कोर पर ही केकेआर को रोक दिया और आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 7 विकेटों से जीत अपने नाम कर लिया.

इस मैच  में जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी की एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है.

ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते समय इस शख्स को देख मुस्कुराने लगे ‘माही’

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केकेआर को 7 विकेटों से हराया. इस मैच में जीत के बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स  के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ड्रेसिंग रूम वापस जा रहे थे, तभी उनकी नजर उपर खड़े शख्स पर पड़ी. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि कोलकाता नाईटराइडर्स  टीम के मालिक और बॉलीवुड सुपर स्टार शाहरुख़ खान थे.

यह तस्वीर यही पूरी नहीं इस तस्वीर में एक और चेहरा भी था, जिसने कई बार मैच के दौरान कैमरे को अपनी तरफ आने पर मजबूर किया. दरअसल यह चेहरा साक्षी धोनी का था. यह तस्वीर चेन्नई सुपर किंग्स के ट्वीटर पेज पर शेयर किया गया है.

एक दुसरे को देख मुस्कुराने लगे शाहरुख और धोनी 

 

इस तस्वीर में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ऊपर से नीचे नीचे खड़े धोनी से नजरें मिला रहे थे और वहीं पर शाहरुख के बगल में उनकी पत्नी भी यह नजारा देख रही थीं. हालांकि, यह कहा नहीं जा सकता कि धोनी की नजर किस पर थी, अपनी पत्नी पर या फिर शाहरुख पर. लेकिन तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी और शाहरुख एक दूसरे को देखकर स्माइल कर रहे थे.

हार के बाद अपने घर में पूरी तरह से तैयार मात देने के लिए तैयार रहेगी केकेआर    

 

आईपीएल के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो मैचो में हार का सामना करना पड़ा  है. पहली हार उनको दिल्ली कैपिटल्स के हाथो मिली, तो दूसरी हार चेन्नई सुपर किंग्स के हाथो मिली. कोलकाता के अगले दो मैच इन्ही दोनों टीमो से होगा, केकेआर का अगला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ 12 अप्रैल को अपने घरेलु मैदान पर होगा, तो वहीं  बाद का मैच 14 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है.

जाहिर है कि दोनों टीमो से मिली हार का बदला लेने के लिए कोलकाता नाईट राइडर्स अपने होम कंडीशन में पूरी तरह से तैयार रहेगी.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post आईपीएल 209: केकेआर को हराने के बाद इस ख़ास अंदाज में शाहरुख खान से मिले महेंद्र सिंह धोनी appeared first on Sportzwiki.