Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 में छोटी गलती से मिल सकती है हार, हम तीन मैच जीत चुके होते: एबी डिविलियर्स

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2019 में अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है। लगातार 6 हार के बीद टीम ने अच्छी फॉर्म में चल रही किंग्स इलेवन पंजाब को उसके घर में जाकर हराया। टीम के लिए इस मैच में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया वहीं युजवेंद्र चहल और मोईन अली गेंद से चमके।

कोई किसी टीम को हरा सकती है

आरसीबी को लगातार 6 हार मिलने के बाद टीम की जमकर आलोचना हो रही थी। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना है कि इस टूर्नामेंट में कोई भी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने कॉलम में उन्होंने लिखा

“आरसीबी को मोहाली में दया मिली। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने आखिरी सात आईपीएल घरेलू मैच जीते थे और हम लगातार सातवीं हार का सामना कर रहे थे। कोई गलती न करें, यह 2019 आईपीएल एक अद्भुत टूर्नामेंट के रूप में सामने आ रहा है। इस महान देश में स्टेडियम दिन और रात जुनून से भरे हुए हैं, और आठ प्रतिस्पर्धी टीमें किसी भी दिन किसी को भी हरा सकती हैं।”

छोटी गलती दे सकती है हार

एबी डिविलियर्स के अनुसार टी-20 क्रिकेट में एक अच्छी गेंद जीत और हार का अंतर बन सकती है। क्योंकि यहाँ छोटी गलती जीत और हार तय कर देती है। उन्होंने आगे लिखा

“इस स्तर पर 20/20 क्रिकेट में, इतने महान खिलाड़ियों के साथ, जीतने और हारने के बीच का अंतर अक्सर छोटा होता है। बस एक कैच छूटने से, या एक तात्कालिक छक्का, या एक जबरदस्त यॉर्कर जीत और हार के बीच अंतर बना सकता है। निश्चित रूप से, आरसीबी ने लगातार छह मैच गंवाए, लेकिन सच यह है कि हम आसानी से उन तीन मैचों में जीत हासिल कर सकते थे। यदि कुछ महत्वपूर्ण क्षणों में, खेल हमारे पक्ष में हो जाता। इसी तरह, मोहाली में, हमने दो अंक लिए लेकिन, किंग्स इलेवन पंजाब जोरदार प्रतिस्पर्धा कर रहा था।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post टी-20 में छोटी गलती से मिल सकती है हार, हम तीन मैच जीत चुके होते: एबी डिविलियर्स appeared first on Sportzwiki.