खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और आंदे्र रसेल अपने बल्ले से धूम मचा रहे हैं। अब दुनिया के इन दिग्गज खिलाडिय़ों का जलवा वैश्विक टी-20 कनाडा के दूसरे सत्र में भी देखने को मिलेगा। यह टूर्नामेंट इसी साल 25 जुलाई से 11 अगस्त तक खेला जाएगा।
विश्व कप टीम से बाहर हुआ इंग्लैंड का ये तूफानी बल्लेबाज, वनडे क्रिकेट में खेल चुके हैं 171 रन की पारी
वैश्विक टी-20 कनाडा में खेल के छोटे प्रारूप के दिग्गज देश वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के शीर्ष खिलाडिय़ों के भाग लेने की संभावना हैं। इस प्रतियोगिता में छह टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें से पांच स्थानीय टीमों के अलावा एक टीम वेस्टइंडीज बी होगी।
आईपीएल-12 के अपने विदाई मैच में डेविड वार्नर ने बना डाला ऐसा रिकॉर्ड, जिसका टूटना है लगभग नामुमकिन
वैश्विक टी-20 कनाडा के पहले सत्र में ऑस्टे्रलिया के डेविड वार्नर, वेस्टइंडीज के ड्वेन स्मिथ, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल, न्यूजीलैंड के टिम साउथी, पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी और ऑस्ट्रेलिया के पीटर सिडल जैसे दिग्गजों ने हिस्सा लिया था।
जन्मदिन विशेष: रोहित शर्मा के इन रिकॉर्डों का टूटना है लगभग असंभव, ये हैं उनके क्रिकेट करियर की रोचक जानकारियां
हालांकि इस टूर्नामेंट के दूसरे संस्करण में आईपीएल-12 में शानदार बल्लेबाजी कर चुके डेविड वार्नर के खेलने की संभावना कम हैं, क्योंकि वनडे विश्व कप के बाद वह एशेज शृंखला के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता में तीन प्लेऑफ और एक फाइनल सहित कुल 22 मैच खेले जाएंगे। इस लीग के ब्रांड दूत वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा यहां पर क्रिकेट के इस स्तर को देखकर प्रभावित हैं।