आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हार का सिलसिला टूटने का नाम ही नहीं ले रहा है. आरसीबी को अबतक इस आईपीएल सीजन में मिली हार के बाद कप्तान विराट कोहली के लिए ये शर्म की बात होती जा रही है. विराट कोहली की तमाम कोशिशों के बाद भी उनके हाथ एक भी जीत नहीं लगी, ऐसा लग रहा है कि विराट कोहली की किस्मत उनसे रूठी हुई है. ऐसे में वर्ल्ड कप के नजदीक होने पर कप्तानी पर भी सवाल उठ सकते हैं, बतौर कप्तान आत्मविश्वास बढ़ाने के लिय एक जीत की आवश्यकता है.
आईपीएल के अबतक 5 में 5 मुकाबलों में मिली हार

आईपीएल के इस बारहवें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अच्छा नहीं रहा है. अभी तक उन्होंने 5 मुकाबले खेले है और सभी मैच में उनको हार ही हाथ लगा है. ऐसे में कप्तान विराट कोहली की चिंता बढ़ रही है उनको अपनी आत्मविश्वास को वापस लाने के लिए एक जीत की आवश्यकता है. हालाँकि अपने बैटिंग फॉर्म को वापस लेन के लिए एक शानदार पारी खेलनी पड़ेगी.
ऑस्ट्रेलिया के हाथो वनडे सीरीज भी हार चुके हैं विराट कोहली

आईपीएल से पहले 24 फ़रवरी 2019 के बाद कप्तान विराट कोहली के हाथ एक भी सीरिज नहीं आई है. भारत दौरे पर आई ऑस्ट्रेलिया की टीम से पहले टी 20 में 2-0 से हार मिली और फिर वनडे में 3-2 से सीरिज में हर का सामना करना पड़ा. वर्ल्ड कप से पहले लय को वापस पाने के लिए विराट कोहली को आईपीएल में अब शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिला कर जीत की लय को वापस पाना होगा.
200 का आंकड़ा पार करने के बाद भी केकेआर के खिलाफ हारे विराट

कल विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए केकेआर के सामने 206 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस बार उनके गेंदबाजों ने उनकी मदद नहीं की और कोलकाता नाईट राइडर्स की टीम ने 5 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर दिया. इस हार ने विराट कोहली के कप्तानी करियर पर सवाल उठा दिया है.
The post क्या अंत की ओर है विराट कोहली का कप्तानी करियर? पहले टी-20 फिर वनडे और आईपीएल सभी में फ्लॉप appeared first on Sportzwiki.