Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वैश्विक टी20 कनाडा लीग जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होगा

मुंबई
वैश्विक टी20 कनाडा लीग के आयोजकों ने शनिवार को बताया कि क्रिस गेल और आंद्रे रसेल जैसे वेस्टइंडीज के पावर हिटर्स के जुलाई के आखिरी सप्ताह में शुरू हो रहे टूर्नामेंट में खेलने की संभावना है।  टूर्नामेंट में दूसरे सत्र में डेरेन सैमी, सुनील नारायण, ड्वेन ब्रावो, क्रिस लीन, लसिथ मलिंगा और डेविड मिलर जैसे मार्की खिलाड़ियों के फिर से खेलने की भी संभावना है। लीग के प्रमोटर बॉम्बे स्पोर्ट्स कंपनी के गुरमीत सिंह ने कहा कि हमने आईसीसी विश्व कप के कारण टूर्नामेंट की तारीखों को आगे खिसका दिया है। हमें इससे बेहतर तरीके से तैयारी करने का और अधिक समय मिलेगा। छह टीमों के इस लीग के पहले सत्र में वैनकुवर नाइट्स चैम्पियन बना था।