आईपीएल 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोरे ने अपनी पहले जीत दर्ज कर ली है। टूर्नामेंट के सातवें मैच में टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में कप्तान विराट कोहली ने 67 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही विराट कोहली ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ बड़ा भारतीय टीम टी-20 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बड़ा रिकॉर्ड बनाया

विराट कोहली टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गये हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारतीय टीम से बाहर चल रहे, चेन्नई सुपर किंग्स और उत्तर प्रदेश के लिए खेलने वाले सुरेश रैना के नाम दर्ज था।
भारतीय कप्तान विराट कोहली के 259 टी-20 मैच में 8175 रन हो गये हैं। उन्होंने यह रन 41 की शानदार औसत से बनाये हैं। वहीं सुरेश रैना के नाम 309 मैच में 32.84 की औसत से 8145 रन दर्ज हैं।
दुनिया में 6वें स्थान पर

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो यह वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल के नाम दर्ज है। दुनिया भर की टी-20 लीग में खेलने वाले गेल के नाम 378 मैच में 12640 रन दर्ज हैं।
उनके अलावा किसी बल्लेबाज ने अभी तक दस हजार का आंकड़ा नहीं छुआ है। लिस्ट में उनके बाद ब्रेंडन मैकुलम (9922 रन), कायरन पोलार्ड (9222 रन), शोएब मालिक (8701 रन) और डेविड वॉर्नर (8460 रन) का नाम आता है। कोहली इसमें छठवें स्थान पर हैं।
रैना के पास मौका

सुरेश रैना के पास अब विराट कोहली को एक बार फिर से पीछे छोड़ने का मौका है। रैना के फॉर्म में काफी गिरावट आई है लेकिन इसके बावजूद वह विराट कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल में कम से कम 7 और मैच खेलने हैं।
इसके अलावा चेन्नई का प्ले ऑफ में भी पहुँचने की दावेदार है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स को प्ले ऑफ में पहुँचने के लिए अपने सभी मैचों को जीतना है। जो मुश्किल दिख रहा है। इसी वजह से आईपीएल के अंत में रैना के पास विराट कोहली से आगे निकलने के आसान मौका होगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली ने टी-20 क्रिकेट का सबसे बड़ा भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम किया, दिग्गज को छोड़ा पीछे appeared first on Sportzwiki.