Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाहिड़ी-शुभंकर ज्यूरिख क्लासिक में संयुक्त 22वें स्थान पर रहे

एवनडेल (अमेरिका)
अनिर्बान लाहिड़ी और शुभंकर शर्मा की भारतीय जोड़ी ने अंतिम दौर में तीन बोगी के साथ यहां न्यू ओरलियंस में ज्यूरिख क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट में शीर्ष 10 में जगह बनाने का संभावित मौका गंवा दिया। लाहिड़ी और शुभंकर फ्रंट नाइन में चार अंडर के स्कोर से कुल 19 अंडर के स्कोर के साथ शीर्ष 10 में चल रहे थे लेकिन 10वें, 13वें और 15वें हाल में बोगी के साथ दोनों को संयुक्त 22वें स्थान से संतोष करना पड़ा। ये दोनों कल तक संयुक्त 31वें स्थान पर चल रहे थे। रेयान पाल्मर और जान रेहम ने अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से खिताब जीता।