Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू की टीम घोषित की, इन्हें मिली कप्तानी

भारत की घरेलू महिला अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए टीमों का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 20 अप्रैल को रांची में होगी। फाइनल मुकाबला 24 अप्रैल को रांची में ही खेला जायेगा। इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले जायेंगे। सभी मैच रांची के झारखंड स्टेट्स क्रिकेट एसोसिएशन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा।

तीन टीमों का ऐलान

चैलेंजर ट्रॉफी के लिए तीन टीमों का ऐलान किया गया है। इसमें इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू की टीम शामिल है। हाल ही में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करने वाली हरलीन देओल को इंडिया रेड की कमान मिली है।

इंडिया ग्रीन टीम की कमान सुष्री दिव्यदर्शनी का हाथों में होगी। उन्होंने अभी तक भारत के लिए नहीं खेला है। इंडिया ब्लू की कप्तान देविका वैद्य होंगी। देविका ने भारत के लिए 9 वनडे और एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।

कई और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल

इन तीनों टीमों में चैलेंजर ट्रॉफी में कई और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों का नाम शामिल है। हाल ही में भारतीय टीम के लिए देवयु करने वाले प्रिया पुनिया को इंडिया ग्रीन टीम में जगह मिली है। टी-20 मैचों में भारतीय टीम की महत्वपूर्ण सदस्य बन चुकी 18 वर्षीय राधा यादव भी इंडिया ग्रीन टीम में हैं। भारतीय टीम की तेज गेंदबाज अरुंघती रेड्डी को इंडिया रेड की टीम में जगह मिली है।

इन प्रकार हैं टीमें:

इंडिया रेड: हरलीन देओल (कप्तान), आर कल्पना (विकेटकीपर), एस मेघना, रिधिमान अग्रवाल, रुजू साहा, तेजल हसब्निस, सीएच झाँसीलक्ष्मी, रानुका चौधरी, तेजस्विनी दुरगाद, अरुंधती रेड्डी, शांति कुमारी, देवयानी प्रसाद, सुमन मीना,

इंडिया ग्रीन: सुष्री दिव्यदर्शनी (कप्तान), शिवली शिंदे (विकेटकीपर), प्रिया पुनिया, यस्तिका भाटिया, आयुषी गर्ग, दृश्य आई वी, एकता सिंह, राधा यादव, राशी कनोजिया, मनाली दक्षिणी, रानुका सिंह, अक्षया ए, एस अनुषा

इंडिया ब्लू: देविका वैद्य (कप्तान), नजहत परवीन (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, सिमरन, तनुश्री सरकार, प्रतिव राणा, तनूजा कँवर, सी प्रत्युषा, सिमरन दिल बहादुर, क्षमा सिंह, वृषाली भगत, इन्द्राणी रॉय

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post बीसीसीआई ने अंडर-23 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए इंडिया रेड, इंडिया ग्रीन और इंडिया ब्लू की टीम घोषित की, इन्हें मिली कप्तानी appeared first on Sportzwiki.