Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साथियान आईटीटीएफ रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय

नयी दिल्ली
भारत के जी साथियान सोमवार को टेबल टेनिस विश्व रैंकिंग में शीर्ष 25 में जगह बनाने वाले पहले भारतीय बने। नवीनतम आईटीटीएफ रैंकिंग में साथियान चार स्थान के फायदे से 24वें पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इस महीने योकोहामा में एशिया कप में छठा स्थान हासिल किया था जिसका उन्हें फायदा मिला। वह हंगरी में विश्व चैंपियनशिप के राउंड आफ 32 में जगह बनाने वाले एकमात्र भारत थे। हंगरी में राउंड आफ 64 में शिकस्त झेलने वाले अनुभवी शरत कमल नौ स्थान के नुकसान से 46वें स्थान पर लुढ़क गए हैं। भारत की नंबर एक महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा को भी तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह 59वें स्थान पर हैं।