इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए सभी टीमें पूरी तरह से तैयार हैं जिसमें भारत और इंग्लैंड को प्रबल दावेदार माना जा रहा है लेकिन हाल के दिनों में जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने प्रदर्शन किया है वो भी दावेदार की श्रेणी में आ खड़ी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया ने भी पेश की विश्व कप के लिए दावेदारी
ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन पिछले करीब15 महीनों से बहुत ही खराब रहा जिन्हें एक के बाद एक लगातार चार वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा लेकिन हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ ही पाकिस्तान को मात दी।

अब इन जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है और वो विश्व कप के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने भी ऑस्ट्रेलिया को विश्व कप के लिए फेवरेट माना है।
जेसन गिलेस्पी ने ऑस्ट्रेलिया को माना फेवरेट, कही ये बात
जेसन गिलेस्पी ने कहा कि “इस विश्व कप में हर टीम जानती है कि ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीतना जानता है। ये कुछ ऐसा है जो हर दूसरे देश के दिमाग में होगा जबकि उन्हें फेवरेट के रूप में नहीं देखा जा रहा है। वे जानते हैं कि विश्व कप को कैसे जीतना है।”

“तो मेरे लिए, मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में गहरायी है और मैं उन्हें कम नहीं मानूंगा ये सुनिश्चित है। वो विश्व कप में जाने के लिए बहुत आत्मविश्वास में हैं। निश्चित रूप से मैं ऑस्ट्रेलिया को अच्छा देखना चाहता हूं। उन्होंने हाल के दिनों में काफी स्टिक का सामना किया है लेकिन भारत और पाकिस्तान के खिलाफ आखिर में उन्होंने वास्तव में कुछ वादा दिखाया है और उन्होंने वास्तव में अच्छा क्रिकेट खेला है।”
इंग्लैंड के मुरिद हुए गिलेस्पी, चाहते हैं इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल
वहीं जेसन गिलेस्पी ने आगे कहा कि इंग्लैंड में फेवरेट होने और घर में खेलने की बहुत चर्चा है और मुझे निश्चित रूप से लगता है कि वो इस टैग के लायक हैं। उन्होंने 50 ओवर की क्रिकेट में बहुत अच्छा खेला है।वो वास्तव में अच्छा कर रहे हैं और उन्होंने बल्ले और गेंद के साथ बहुत आक्रमकता दिखाई है। वो हर क्षेत्र में गतिशील रहे हैं।

मुझे लगता है कि ये सिर्फ इंग्लैंड में उनकी उम्मीदों का प्रबंधन करेगा। व्यक्तिगत रूप से, स्वार्थी रूप से मैं इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया को लॉर्ड्स में देखना पसंद करूंगा। मुझे लगता है कि ये अद्भुत होगा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने की विश्वकप विजेता की भविष्यवाणी, इन 2 टीमों के बीच देखना चाहते हैं फाइनल appeared first on Sportzwiki.