क्रिकेट की दुनिया में किसी बल्लेबाज द्वारा लगाये गये शतक का बहुत महत्व होता है. फिर चाहे वो शतक टेस्ट क्रिकेट में हो या एकदिवसीय क्रिकेट या टी20 क्रिकेट शतक हमेशा की एक बल्लेबाज के लिए बड़ा मुकाम होता है और यदि शतक टी20 क्रिकेट में हो तो वो और भी बड़ा बन जाता हैं.
केएल राहुल ने लगाया है 3 टी20 शतक

भारत के बल्लेबाज केएल राहुल बहुत ही प्रतिभावान खिलाड़ी माने जाते हैं. राहुल ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण किया था. उसके बाद अपने अच्छे प्रदर्शन के कारण ही राहुल ने जल्द ही भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलना शुरू कर दिया. केएल राहुल भारतीय क्रिकेट के नए उभरते हुए सितारे माने जाते हैं.
राहुल ने टी20 क्रिकेट में अपने खेल से सभी को बहुत ज्यादा प्रभावित किया है. राहुल ने भारतीय टीम के लिए टी20 क्रिकेट में अभी तक 2 शतक लगाये हैं.
शतक लगाने के बाद भी नहीं बन पाए ‘मैन ऑफ द मैच’
राहुल ने भारत के लिए सबसे पहला शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में लगाया था. इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इविन लुईस के 100 रन और जॉनसन चार्ल्स के 79 रनों के मदद से 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 245 रन बनाये थे.
इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की तरफ़ से रोहित शर्मा ने 62, महेंद्र सिंह धोनी ने 43 और केएल राहुल ने मात्र 51 गेंद पर 110 रन बनाये. इसके बाद भी भारत की टीम ये मैच 1 रन से हार गयी और मैन ऑफ द मैच वेस्टइंडीज के इविन लुईस को मिल गया.
लोकेश राहुल ने अपना दूसरा शतक इंग्लैंड के खिलाफ मानचेस्टर में बनाया था. इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के 69 रनों की मदद से 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाये.
इस मैच में भारत की तरफ़ से कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किया था. इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ी राहुल ने 101 रन बनाया और ये लक्ष्य 2 विकेट खोकर पा लिया. इस मैच में भी मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव को मिला था.
आईपीएल में बनाया एक मात्र शतक

आईपीएल में केएल राहुल ने एक शतक लगाया हैं. इस मैच में राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ़ से खेलते हुये शतक लगाया. इस मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल के 100 और क्रिस गेल के 63 रनों की मदद से 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 197 रन बनाये. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने किरोन पोलार्ड के 83 रनों की मदद से 3 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में मैन ऑफ द मैच पुरस्कार किरोन पोलार्ड को मिला.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post भारत का सबसे बदनसीब खिलाड़ी, जिसे 3 टी-20 शतक लगाने के बावजूद नहीं मिला ‘मैन ऑफ़ द मैच’ appeared first on Sportzwiki.
