Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जूनियर तीरंदाजों ने जीते 3 स्वर्ण सहित 7 पदक

नयी दिल्ली
बैंकॉक में एशिया कप विश्व रैंकिंग तीरंदाजी स्टेज -1 में 16 सदस्यीय भारतीय जूनियर तीरंदाजों की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ाया है। इस प्रतियोगिता में टीम ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित कुल 7 पदक जीते। इस तीरंदाजी टीम को एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सहयोग और समर्थन दिया गया था और इस भरोसे पर खरा उतरते हुए इन तीरंदाजों ने सोमवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता में शानदार सफलता हासिल की। तीरंदाजी को बढ़ावा देने के लिए एनटीपीसी के समर्थन को भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष बीवीपी राव ने  सराहा और एसोसिएशन को समर्थन देने के लिए एनटीपीसी लिमिटेड को धन्यवाद दिया।

बीवीपी राव ने भारतीय जूनियर तीरंदाजी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह भारतीय तीरंदाजी के लिए बहुत अच्छा संकेत है। इससे टीमों का मनोबल बढ़ेगा और 2019 में होनेवाली यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में कड़ी मेहनत करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगिता में 18 साल की मुस्कान किरार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और भारत की पदक तालिका में दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक का योगदान दिया। वह कंपाउंड महिला वर्ग में व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। उन्होंने मलेशियाई तीरंदाज को 147-142 से हराया।