खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे शानदार सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में अपने नाम इतने रिकॉर्ड बना रखे हैं की इन्हें तोड़ना आसान काम नहीं होगा। रोहित वनडे में तीन डबल सेंचुरी बनाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज है और इसी वजह से उनको 'हिटमैन' कहा जाता है। वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है जिसमें उन्होंने 264 रनों की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके नाम है।
रोहित ने आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन करके दिखाया है और अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार (2013, 2015, 2017) चैंपियन भी बनाया है। इस सीजन में भी उनकी अच्छा प्रदर्शन करके दिखा रही है और खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। फिलहाल मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है और प्लेऑफ में प्रवेश करने की तैयारी कर रही है। रोहित का साल के अंतिम महीनों में रिकॉर्ड बहुत ही शानदार रहा है और उन्होंने तीनों दोहरे शतक भी इसी समय में बनाये हैं। रोहित शर्मा इस बार भारत के लिए विश्व कप में सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतरेंगे और टीम को यह खिताब जीताने का प्रयास करेंगे।रोहित का टी-20 इंटरनेशनल मैच में डेविड मिलर के सबसे तेज शतक के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करके दिखा चुके हैं।
IPL: अंतिम मैच में अर्धशतक लगाकर वार्नर ने दिलाई जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
209 रन 2 नवंबर 2013, विरुद्ध ऑस्ट्रेलिया
264 रन 13 नवंबर 2014, विरुद्ध श्रीलंका
208* रन 13 दिसंबर 2017 विरुद्ध श्रीलंका
Herald