Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेमन ट्रॉफी : नालंदा ने जहानाबाद को 33 रनों से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: हेमन  कप के सेंट्रल पूल के मैच में नालंदा ने जहानाबाद को 33 रनों से हराया. मैच के अंतिम दिन नालंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में सभी विकेट खोकर 172 का स्कोर खड़ा किया. नालंदा की ओर से अर्णव किशोर ने 62, मुन्ना 39 ( नॉट आउट) रश्मिकांत और नमन 20-20, अर्णव 4, मनीष 3, पियूष और विश्वजीत 2-2, तथा ओम प्रकाश, अजित और सौरव ने शून्य पर अपना विकेट खोया.

जहानाबाद की और से कंचन 3, सौरव सिंह 2  तथा विश्वास और सूरज ने एक एक विकेट लिया, जबकि तीन खिलाडी रन आउट का शिकार हुआ.  जहानाबाद की टीम को 164 रनों का लक्ष्य मिला, क्योकि जहानाबाद को पहली इनिंग में नौ रन का लीड मिला था.

जवाब में उतरी जहानाबाद की टीम  28 . 2 ओवर में 130 रन बनाकर आल आउट हो गयी.  जहानाबाद की ओर से सौरभ 11, हिमांशु शून्य, सूरज 45, गौतम 14, संतोष 18, कंचन 12, ईषउद्दीन शून्य,  रजनीश 2, विश्वाश 5, राजीव और महाराणा 1-1 रन बनाये.

नालंदा की और से अजित यादव 3, रश्मिकांत और सौरभ 2-2, अर्णव किशोर और मनीष 1-1 विकेट लिया.  इस मैच को नालंदा ने इस मैच को 33 रनों से जीत लिया.

 

The post हेमन ट्रॉफी : नालंदा ने जहानाबाद को 33 रनों से हराया appeared first on Live Cities.