आईपीएल 2019 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 8 रनों से हरा दिया। मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली राजस्थान ने अच्छी शुरुआत की और पॉवरप्ले में ही 3 विकेट चटका दिए थे। इसके बावजूद चेन्नई ने महेंद्र सिंह धोनी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 175 रनों का बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।
इमरान ताहिर ने की तारीफ

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ की है। उनके अनुसार धोनी अपने गेम प्लान पर कड़ी मेहनत करते हैं। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा
“वह अपने गेम प्लान पर कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे कहना पड़ेगा कि वह कड़ी मेहनत करते हैं। यहाँ तक के अभ्यास के दौरान भी वह अपने साथी खिलाड़ियों की काफी मदद करते हैं। और हम इनकी इज्जत करते हैं।”
जमकर की तारीफ

इमरान ताहिर ने इसके साथ ही इंसान महेंद्र सिंह धोनी की भी जमकर तारीफ की। ताहिर ने इस मैच में अच्छी गेंदबाजी उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने राहुल त्रिपाठी और स्टीवन स्मिथ को आउट किया। उन्होंने कहा
“जिस तरह से वह खुद को वहन करता है वह सच्चाई से परे है। वह बहुत कुछ नहीं बोलते, लेकिन वह जानते हैं कि टीम को कैसे ऊपर उठाना है। वह महान लीडर होने के साथ ही एक महान इंसान हैं।”
इमरान ताहिर भी शानदार फॉर्म में

चेन्नई सुपर किंग्स के अनुभवी स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अभी तक इस सीजन में खेले तीन मैचों में 6 बल्लेबाजों को आउट किया है। इसके साथ ही उन्होंने 6 से कम की इकॉनमी से रन भी दिए हैं।
युजवेंद्र चहल और ड्वेन ब्रावो के भी 6-6 विकेट हैं लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट की वजह से पर्पल कैप ताहिर के पास है। राजस्थान के खिलाफ मैच के दौरान मैदान पर काफी ओस थी लेकिन इसके बावजूद ताहिर ने शानदार गेंदबाजी की।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इमरान ताहिर ने खोला राज इस वजह से 37 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी कर रहे शानदार प्रदर्शन appeared first on Sportzwiki.