Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन 3 बदलाव के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, वाटसन समेत इस दिग्गज की छुट्टी

आईपीएल का यह सीजन अभी तक गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बहुत ही अच्छा गया हैं. चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक 6 मैच खेलें हैं जिनमे से उसने 5 मैच में जीत दर्ज की हैं. अब चेन्नई का अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके ही घर पर हैं. चेन्नई की टीम इस मैच को भी जीतकर प्लेऑफ की लिए अपना दावा और भी पक्का करना चाहेंगी.

1. सैम बिलिंग्स

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग कर रहे शेन वाटसन इस आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. इस कारण चेन्नई की टीम वाटसन की जगह टीम में सैम बिलिंग्स मौका दे सकती हैं. बिलिंग्स भी राजस्थान के खिलाफ अच्छा खेल कर टीम के नियमित सदस्य बनना चाहेंगे.

2.फाफ डू प्लेसिस

अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए फाफ ने 2 मैच खेले हैं और दोनों ही मैच में उन्होंने टीम के रन बनाये हैं. फाफ डू प्लेसिस अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

3.सुरेश रैना

मिस्टर आईपीएल के नाम से मशहूर सुरेश रैना अभी तक इस आईपीएल में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पायें हैं. रैना ने इस आईपीएल में छोटी छोटी पारियाँ तो खेली हैं लेकिन अभी तक उन्होंने मैच जीताने वाली पारी नहीं खेली हैं. अब रैना राजस्थान के खिलाफ बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

4.ध्रुव शोरे

दिल्ली के लिए रणजी खेलने वाला ये खिलाड़ी पिछले साल से ही चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा हैं. पिछले सीजन में ध्रुव एक मैच में टीम का हिस्सा भी थे. इस बार ध्रुव शोरे, अंबाती रायडू की जगह टीम का हिस्सा हो सकते हैं. क्योंकी रायडू ने इस आईपीएल में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है.

5.महेंद्र सिंह धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलें गये पिछले मैच में शानदार पारी खेली थी. अब धोनी इस मैच में चेन्नई के लिए बड़ा स्कोर करना चाहेंगे.

6.केदार जाधव

अभी तक केदार जाधव ने चेन्नई के लिए छोटी पारिया की खेली हैं पर वो पारिया टीम के लिए उपयोगी रहीं हैं. अब केदार जाधव राजस्थान के खिलाफ अपनी टीम के लिए बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

7.रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा ने अभी तक इस आईपीएल में गेंद से साथ तो अच्छा प्रदर्शन किया हैं पर अब जडेजा अपने टीम के लिए बल्ले के साथ भी योगदान करना चाहेंगे. वर्ल्ड कप टीम के चयन की उम्मीद लिए जडेजा अब राजस्थान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

8.हरभजन सिंह

हरभजन सिंह के लिए अभी तक ये आईपीएल एक सपने की तरह गया हैं. अभी तक हरभजन सिंह ने 4 मैच खेले हैं जिनमे से उनको 2 मैच में मैन ऑफ दी मैच भी मिला हैं. अब राजस्थान के खिलाफ भी हरभजन सिंह कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करना चाहेंगे.

9.दीपक चाहर

इस गेंदबाज ने अभी तक पॉवरप्ले में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं. दीपक ने अब तक खेले गये सभी मैच में टीम को गेंदबाजी से अच्छी शुरुआत दिलाई हैं. अब राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने होमग्राउंड में खेलते हुए दीपक चेन्नई के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे.

10.मोहित शर्मा

आईपीएल के इस सीजन में चेन्नई की टीम शुरूआती मैच में 3 विदेशी खिलाड़ी के साथ खेल चुकी हैं. इस मैच में भी चेन्नई की टीम स्कॉट कुग्लिन की जगह मोहित शर्मा को मौका दे सकती हैं. मोहित शर्मा भी राजस्थान के स्लो पिच पर अच्छी गेंदबाजी करके टीम का नियमित सदस्य बनना चाहेंगे.

11.इमरान ताहिर

चेन्नई के लिए अभी तक सबसे प्रभावी गेंदबाज इमरान ताहिर ही रहे हैं. इमरान ताहिर चेन्नई को मुश्किल समय में विकेट निकाल कर देते रहे हैं. अब राजस्थान के खिलाफ भी ताहिर अपनी टीम के लिए अच्छी गेंदबाजी करना चाहेंगे.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इन 3 बदलाव के साथ उतर सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, वाटसन समेत इस दिग्गज की छुट्टी appeared first on Sportzwiki.