Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल चुके हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ी शायद ही अब किसी को होगा याद

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर इंडियन प्रीमियर लीग की उन टीमों में से एक है, जिनके पास अच्छे खिलाड़ियों की भरमार रही है, इसके बाजजूद इस टीम ने अभी तक एक भी बार आईपीएल खिताब को जीतने में सफल नहीं हो पाई है. 2008 में आरसीबी के मालिक विजय माल्या थे, जिन्होनें इस टीम की नींव रखी थी. उस समय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ बनाए गए थे. 

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में टीम के खराब प्रदर्शन के कारण, कप्तानी केविन पीटरसन को दी गई थी. फ्रैंचाइज़ी ने अनिल कुंबले और डेनियल विटोरी को कप्तानी देकर आजमाया. लेकिन इसके बाद भी टीम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला.

2013 से विराट कोहली टीम की कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी टीम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला. आईये हम उन तीन खिलाड़ी पर नजर ड़ालते है, जिन्हें अब आप भूल गये होंगे.

शिवनारायण चंद्रपालः

शिवनारायण चंद्रपॉल बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं, जो विंडीज क्रिकेट टीम से ताल्लुकात रखते है. चंद्रपाल एक समय ऐसे खौफनाक खिलाड़ी के रुप में सामने आये थे, जब उनके बारे में शायद ही कोई गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से ना ड़रता हो. हालाँकि आईपीएल में मात्र तीन मैच में खेलते हुए दिखाई दिए, उनमें भी मात्र 35 रन बनाने में सफल रहे.ये बात बहुत ही कम लोगों को पता होगी कि वह आरसीबी के साथ खेले हैं.

मिस्बाह-उल-हकः

 

वह इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण का एकमात्र सीजन था, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेले थे. मिस्बाह एकमात्र पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, जो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते थे. दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आरसीबी के लिए 8 मैच खेले और टीम के लिए 117 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 47 रन रहा.

अगर पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में खेलना जारी रखते तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के इतिहास में मिस्बाह एक बड़ा नाम हो सकता था.

वसीम जाफरः

वसीम जाफर को तो शायद ही नई पीढी़ के लोग जानते हों , लेकिन रणजी ट्रॉफी और ईरानी कप जैसे टूर्नामेंटों के बारे में जानने वाले क्रिकेट प्रशंसक जानते हैं कि वसीम जाफर कितने बड़े खिलाड़ी थे. उन्होंने 412 प्रथम श्रेणी पारी खेली और 19147 रन बनाए. हालाँकि उन्होंने कुछ टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में खेला, लेकिन उन्होंने भारतीय टीम के लिए कोई टी -20 मैच नहीं खेला.

हैरानी की बात यह है कि जाफर आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ खेले. बैंगलोर की ओर से खेलते हुए आठ मैचों में 130 रन बनाएं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल था. ये तीन खिलाड़ी हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा कि यह बैंगलोर के साथ खेलते थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से खेल चुके हैं ये 3 दिग्गज खिलाड़ी शायद ही अब किसी को होगा याद appeared first on Sportzwiki.