Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहाली में चला पंजाब का सिक्का, नंबर 3 पर पहुंचे ‘किंग्स’

 
नई दिल्ली 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सोमवार को मिली जीत के बाद किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल-12 के प्वाइंट टेबल में छलांग लगाई है. इस जीत के बाद पंजाब की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बाद तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. वहीं, मैच में मिली हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद तीसरे पायदान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गई है.

मोहाली में सोमवार को मिली यह जीत पंजाब की इस सीजन की चौथी जीत है. इसी के साथ किंग्स इलेवन पंजाब ने अब तक खेले गए 6 मैचों में चौथी जीत हासिल कर प्वाइंट टेबल पर 8 अंक जुटा लिए हैं. वहीं, हैदराबाद की टीम लगातार दूसरी हार के बाद 6 मैचों में 3 जीत से 6 अंक ही जुटा पाई है. यह हैदराबाद की लगातार दूसरी और कुल तीसरी हार है.

पंजाब की टीम आईपीएल-12 के प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर आ गई है. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के भी 8-8 अंक हैं लेकिन नेट रन रेट (NRR) के मामले में यह दोनों टीमें किंग्स इलेवन पंजाब से बेहतर हैं. केकेआर का रन रेट सबसे ज्यादा (+1.058) है. दूसरे नंबर पर काबिज चेन्नई का रन रेट +0.159 है. वहीं, -0.061 के नेट रन रेट के साथ पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर है. बता दें कि मोहाली में मिली हार से पहले सनराइजर्स हैदराबाद का रन रेट +1.0 था जो घटकर +0.810 रह गया है.