विश्वकप को लेकर सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरु कर दिया है, जिसके लिए टीम किस प्रकार की होनी चाहिए, इसको लेकर बहस जारी है. सभी टीमें अपने बेस्ट 15 सदस्यीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरना चाहती है. इसी बात को ध्यान रखते हुए कीवी टीम ने अपने 15 सदस्य़ीय खिलाड़ियों का चयन कर लिया है.

पाकिस्तान ने विश्वकप के चयन के लिए अपने खिलाड़ियों की सूची जारी की है, जिसमें 3 स्टार खिलाड़ियों के नाम नहीं है, जिसको लेकर कहा जा सकता है कि उन तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखने की कवायद शुरु हो गई है.
तीन स्टार खिलाड़ियों के नाम फिटनेस टेस्ट टीम से गायबः
इंजमाम उल हक के नेतृत्व वाली चयन समिति ने गुरुवार को विश्व कप सिलेक्शन को ध्यान में रखते हुए आखिरी फिटनेस टेस्ट में 23 खिलाडि़यों को बुलाया. वहाब रियाज, उमर अकमल और अहमद शहजाद को बुलावा नहीं भेजा गया. अब तो यही लगता है कि इन तीनों खिलाड़ियों विश्पकप टीम में शामिल नहीं किया जा सकता है.

दो दिवसीय फिटनेस टेस्ट का आयोजन नेशनल क्रिकेट एकेडमी में किया जाएगा, इसके बाद विश्वकप टीम को लेकर सलाह मश्विरा लिया जाएगा. चयनसमिति से सलाह मश्विरा करने के बाद विश्वकप के लिए टीम के लिए खिलाड़ियोंं को आमंत्रित किया.
उमर ने पिछले महीने ही पाक की एकदिवसीय क्रिकेट टीम में वापसी की थी, जिसके बाद से वह फिटनेस और खराब फाॅर्म की समस्या स जूझ रहे थे, लेकिन पाकिस्तान नेशनल वन-डे कप में नाबाद 136 रन की पारी खेलकर फाॅर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे, इसके बाद उन्होंने 99 रन की नाबाद पारी खेली, इसके बाद भी इन 23 खिलाड़ियों में उनका नाम न होना आश्चर्य की बात है.

वहीं अगर बात की जाए तो शहजाद ने पाकिस्तान सुपर लीग में दमदार प्रर्दशन किया था, इसके बाद भी उनका नाम टीम से नदारद है, और तेज गेंदबाज वहाब रियाज का नाम भी संभावित सूचि से गायब है, इन तीन स्टार खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट टीम में नाम न होना आश्चर्य की बात है.
फिटनेस टेस्ट के लिए आमंत्रित 23 खिलाडि़यों के नामः
सरफराज अहमद, आबिद अली, आसिफ अली, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन अफरीदी, शान मसूद, शोएब मलि, उस्मान खान शिनवारी और यासिर शाह.
The post विश्व कप टीम चयन से पहले ही पीसीबी ने इन 3 दिग्गज खिलाड़ियों को किया बाहर, नहीं भेजा फिटनेस टेस्ट का बुलावा appeared first on Sportzwiki.