इस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने अच्छी शुरुआत करते हुए अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था. उसके बाद अभी तक पंजाब की टीम ने 5 मैच खेला हैं जिनमे से उसको 3 मैच में जीत मिली हैं. पंजाब की टीम को उसके पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.
किंग्स इलेवन पंजाब को अपना अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से अपने घरेलू मैदान पर खेलना हैं. हैदराबाद की टीम भी अपना पिछला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार कर आ रही हैं. अब पंजाब की टीम इस मैच में जीतकर अपनी लय वापस पाना चाहेगी.
1.क्रिस गेल

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ा बल्लेबाज माना जाने वाला ये बल्लेबाज पंजाब के लिए ओपनिंग करता दिखाई देगा. क्रिस गेल ने इस आईपीएल में अच्छी शुरुआत की थी. पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गेल ने 79 रन बनाये थे. कुछ ऐसा ही प्रद्रर्शन गेल हैदराबाद के खिलाफ भी करना चाहेंगे.
2.लोकेश राहुल

पिछले 2 मैच से शानदार लय में नजर आ रहे राहुल से पंजाब की टीम को हैदराबाद के खिलाफ बड़ी पारी की उम्मीद होगी. राहुल ने पिछले मैच में चेन्नई के खिलाफ पचासा जड़ा था लेकिन पारी धीमी होने के कारण अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए थे.
3.मयंक अग्रवाल

अभी तक इस आईपीएल में शानदार लय में नजर आ रहें है मंयक अग्रवाल. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच में भी मयंक अच्छा प्रद्रर्शन करके अपनी टीम को मैच जीताना चाहेंगे.
4.करुण नायर

अभी तक इस स्थान पर खेल रहे सरफराज खान से रन तो बनाये है पर वो बहुत ही धीमी पारियाँ खेल रहें हैं. इसलिए अब कप्तान आर अश्विन टीम में करुण नायर को शामिल कर मध्यक्रम को और मजबूत करना चाहेंगे.
5.मनदीप सिंह

इस बल्लेबाज को अभी तक पंजाब की टीम निचले क्रम में खिला रही है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मनदीप ऊपर बल्लेबाजी कर सकते हैं और अपने टीम के लिए रन बना सकते हैं.
6. सैम करन

ये खिलाड़ी इस आईपीएल में अभी तक हैट्रिक लेने एकमात्र खिलाड़ी हैं. सैम करन गेंद के साथ साथ बल्ले से भी पंजाब के जीत में योगदान कर सकते हैं. अब हैदराबाद के खिलाफ भी ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.
7.मोइजेस हेन्रिक्स

इस आलराउंडर खिलाड़ी को पंजाब की टीम डेविड मिलर के स्थान पर इस आईपीएल में पहली बार टीम में जगह दे सकती हैं. हैदराबाद के खिलाफ ये खिलाड़ी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रद्रर्शन करना चाहेगा.
8.रविचंद्रन अश्विन

पंजाब टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन इस समय बहुत ही अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. पिछले मैच में शानदार प्रद्रर्शन करने के बाद अश्विन हैदराबाद के खिलाफ भी अच्छा करना चाहेंगे.
9.मुजीब उर रहमान

इस मैच में पंजाब की टीम एंड्रू टाय को बाहर करके टीम में मुजीब उर रहमान की वापसी करना चाहेंगा. हैदराबाद की टीम में राशिद खान और मोहम्मद नबी जैसे खिलाड़ी हैं. इसलिए अश्विन मुजीब को अपने टीम में रखना चाहेंगे.
10.मुरुगन अश्विन

अभी तक इस लेग स्पिनर ने पंजाब टीम के लिये बहुत अच्छा प्रदर्शन किया हैं. मुरुगन अश्विन अब हैदराबाद के खिलाफ भी अपनी टीम के लिए अच्छा प्रद्रर्शन करके अपनी लय बरक़रार रखना चाहेंगे.
11.मोहम्मद शमी

भारत के इस तेज गेंदबाज ने अभी तक अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया हैं. शमी ने इस आईपीएल में नई गेंद और पुरानी गेंद दोनों से बहुत अच्छी गेंदबाजी की हैं. अब शमी हैदराबाद के खिलाफ भी कुछ ऐसी ही गेंदबाजी करना चाहेंगे.
The post चेन्नई सुपर किंग्स से मिली करारी हार के बाद इन 3 बड़े बदलाव के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उतरेगी किंग्स इलेवन पंजाब appeared first on Sportzwiki.