Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

3 खिलाड़ी जिन्हें मौका देकर सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत सकती है अपना मध्यक्रम

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल के इस सीजन में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। उनके इस प्रदर्शन में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बैरेस्टो का अहम योगदान है। उनके अलावा मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबज्ज खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कोई बल्लेबाज पिच पर नहीं टिक पाया।

आज हम आपको बताते हैं, टीम मध्यक्रम में किन तीन खिलाड़ियों को शामिल करने से बल्लेबाजी मजबूत हो सकती है।

3. रिद्धिमान साहा

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया है। उन्हें लगातार फ्लॉप ही रहे मनीष पांडे की जगह टीम में मौका मिल सकता है।

मनीष पांडे ने अभी तक इस सीजन 5 मैचों में सिर्फ 35 रन बनाये हैं। वहीं साहा ने चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में शतक भी बनाया था।

2. अभिषेक शर्मा

आईपीएल की नीलामी में पहले ट्रेंड में टीम ने अभिषेक शर्मा समेत दो खिलाड़ियों के दिल्ली कैपिटल्स से शिखर धवन के बदले लिया था। अंडर-19 विश्व कप 2018 में भारतीय टीम का हिस्सा रहे अभिषेक को युसूफ पठान की जगह टीम में शामिल करना चाहिए।

पिछले सीजन दिल्ली ने अभिषेक को तीन मैच में खेलने का मौका दिया था। इसमें उन्होंने 190 की स्ट्राइक रेट से रन बनाये थे। इसके साथ ही वह अच्छी गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे में युसूफ पठान की जगह उन्हें मौका देना चाहिए।

1. रिकी भुई

आंध्रा के युवा बल्लेबाज रिकी भुई ने घरेलू मैचों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्हें टीम में दीपक हूडा की जगह मौका दिया जा सकता है। दीपक ने इस साल खेले 4 मैचों में 85 की स्ट्राइक रेट से सिर्फ 30 रन बनाये हैं।

दूसरी तरह विस्फोटक बल्लेबाज रिकी भुई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार शतक बनाया था। टी-20 रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने अभी तक 34 मैच में 33 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 3 खिलाड़ी जिन्हें मौका देकर सनराइजर्स हैदराबाद मजबूत सकती है अपना मध्यक्रम appeared first on Sportzwiki.