Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल: क्रिकेट का भगवान आज मना रहा है अपना 46वां जन्मदिन

खेल डेस्क।क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम के खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम हमेशा के लिए स्वर्ण अक्षरों में लिख चुका है। सचिन ने अपनी जिंदगी के लगभग 24 साल उन्होंने क्रिकेट के लिए दिए है और आज वह अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी ऐसी बाते बताने जा रहे हैं जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

24 अप्रैल 1973 को सचिन का जन्म हुआ और महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखने के बाद लगातार 24 साल तक टीम से जुड़े रहें। जब उनकी उम्र 40 साल की हुई तो उन्होंने क्रिकेट को अलविदा करने के बारे में सोचा और संन्यास ले लिया। 24 साल के इस सफर में सचिन ने इतने रिकॉर्ड बना दिए की उनके फैंस उनको 'क्रिकेट के भगवान' का दर्जा देने लग गए। सचिन ने अपने बल्ले से वनडे, टेस्ट और टी20 में शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है।


16 साल की उम्र में अपने टेस्ट करियर की पहली हाफ सेंचुरी लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। इसके बाद वनडे में 200 रनों की पारी खेल कर वनडे क्रिकेट के 39 साल के इतिहास की पहली डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। सचिन के इस प्रदर्शन के बाद उनको भारत रत्न जैसे कई बड़े सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। सचिन को राजीव गाँधी खेल रत्नए पद्मश्री औ पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है।



Herald