भारतीय टीम के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वह पहले कुछ मैचों में रन बनाने में असफल रहे थे। हालाँकि, मध्यक्रम में मौका मिलने के बाद वह लगातार रन बना रहे हैं। यही वजह है कि विश्व कप में नंबर चार पर उनके खेलने की दावेदारी एक बार फिर मजबूत हो गई है।
रायडू जैसे खिलाड़ी की जरूरत

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुश्किल परिस्थिति में 57 रनों की पारी खेलने वाले अंबाती रायडू की ड्वेन ब्रावो ने जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को विश्व कप में ऐसे ही बल्लेबाज की जरूरत है। सीएसके की सोशल मीडिया वीडियो पर ब्रावो ने कहा
“लगातार पिछले सालों में यह रायुडू मजबूत पक्ष है। दुनिया के कुछ खिलाड़ियों में से एक जो परिस्थितियों के अनुसार बल्लेबाजी करते हैं। कप्तान के साथ बल्लेबाजी करते हुए यह पारी बहुत खास है। जाहिर है, टीम इंडिया को नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए विश्व कप के लिए आप जैसे किसी खिलाड़ी की आवश्यकता होगी। वह भी इंग्लैंड में आपको एक बेहतर बल्लेबाज की जरूरत है। मैं, डीजे ब्रावो, अंबाती रायडू को पूरी तरह से समर्थन देता हूं।”
निरंतरता की कमी रही है

अंबाती रायडू विश्व कप में नंबर चार पर खेलने के प्रबल दावेदार हैं लेकिन उनमें निरंतरता की काफी कमी रही है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में सिर्फ एक बार पिच पर टिके और 92 रनों की पारी खेली। इसके अलावा उनका बल्ला शांत रहा था।
ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले। यही वजह था कि सीरीज में बीच में ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया। शुरूआती विकेट जल्दी गिरने के बाद रायडू को तेज गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने में खासी परेशानी होती है। इस साल वनडे में उन्होंने सिर्फ 30 की औसत से रन बनाये हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post किसने कहा “विश्व कप में भारतीय टीम को नंबर 4 पर अंबाती रायडू जैसे बल्लेबाज की जरूरत” appeared first on Sportzwiki.