Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी का दावा है सबसे मजबूत, लगातार बना रहा रन

विश्वकप को शुरू होने में सिर्फ 45 दिन ही बचे हैं. इस समय हर टीम अपनी विश्वकप के लिए सही संयोजन की तलाश में हैं. भारतीय टीम ने 1983 और 2011 में 2 बार विश्व कप पर कब्ज़ा जमाया है. अब विराट कोहली की टीम इस बार भारत को तीसरी बार विश्वकप जीताने के लिए इंग्लैंड जाने को तैयार हो रहीं हैं.

नंबर 4 पर एक बल्लेबाज की है तलाश

भारतीय टीम ने एकदिवसीय क्रिकेट में पिछले एक साल में बहुत ही अच्छा खेल दिखाया हैं. इसलिए विश्वकप की टीम में कई खिलाड़ियों की जगह पहले से पक्की है, लेकिन अभी उस विश्वकप की टीम में कुछ स्थानों के लिए बहस चल रहीं हैं. जिनमें से एक हैं नंबर 4 पर बल्लेबाज की जगह.

भारतीय टीम ने इस स्थान को भरने के लिए बहुत प्रयास किया हैं और कई खिलाड़ियों को इस स्थान के लिए टीम में मौका दिया हैं. इस स्थान के लिए भारतीय टीम ने अंबाती रायडू, अजिंक्य रहाणे, विजय शंकर, सुरेश रैना, युवराज सिंह जैसे बड़े खिलाड़ियों को मौका मिला हैं लेकिन इनमें से कोई भी खिलाड़ी इस स्थान पर अपनी जगह पक्की नहीं कर पाया.

श्रेयस अय्यर बन सकते हैं अच्छा विकल्प

रणजी में मुंबई और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर विश्वकप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए सही विकल्प हो सकते हैं. दायें हाथ से बल्लेबाजी करने वाला ये बल्लेबाज किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी करने की क्षमता रखता है.

अय्यर मध्यक्रम और शीघ्रक्रम दोनों स्थानों पर बल्लेबाजी करने में माहिर बल्लेबाज हैं. श्रेयस अय्यर अगर पहले 11 खिलाड़ियों में अपनी जगह नहीं बना पाते हैं तो भी वो विश्वकप में भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं.

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं अय्यर

आईपीएल में श्रेयस अय्यर ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया हैं. अय्यर ने अभी तक दिल्ली के लिए जो पारियां खेलीं हैं उनसे साफ़ पता चलता हैं की वो किसी भी स्थिति में आसानी से बल्लेबाजी कर सकते हैं. विश्वकप इस बार इंग्लैंड में हो रहा हैं इस कारण नंबर 4 पर ऐसा बल्लेबाज चाहिए जो तकनीकी रूप से दक्ष हो और पारी को बनाने की क्षमता रखता हो.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें

The post विश्वकप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए इस खिलाड़ी का दावा है सबसे मजबूत, लगातार बना रहा रन appeared first on Sportzwiki.