Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल पॉइंट्स टेबल: मुंबई इंडियंस से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को नुकसान, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ में क्वालीफाई

आईपीएल 2019 के 15 मैच समाप्त हो गये हैं। कल 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 37 रनों से मात दी। यह इस टूर्नामेंट में मुंबई की दूसरी जीत है वहीं यह सीएसके की पहली हार है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए लेकिन चेन्नई की टीम सिर्फ 133 रन ही बनाने में सफल रही। इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में काफी बदलाव आये हैं।

चेन्नई को झटका

तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स इस मैच से पहले पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर थी। अब इस हार के बाद उनके रन रेट पर काफी असर पड़ा है और टीम दूसरे स्थान पर आ गयी है।

पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब आ गयी है। पंजाब और चेन्नई दोनों के 6-6 पॉइंट्स हैं लेकिन रन रेट बेहतर होने की वजह से पंजाब लिस्ट में पहले स्थान पर है।

मुंबई को फायदा

आईपीएल में धीमी शुरुआत के लिए मशहूर मुंबई इंडियंस ने इस सीजन बाकी सालों से बेहतर शुरुआत की है। टीम ने कल अपने चौथे मैच में दूसरी जीत दर्ज की। इनका फायदा उन्हें पॉइंट्स टेबल में भी हुआ है।

टीम इस मैच से पहले 7वें स्थान पर थी लेकिन अब वह छठवें पर पहुँच गयी है। मुंबई के अलावा केकेआर, दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भी चार पॉइंट्स ही हैं लेकिन उनका रन रेट मुंबई से बेहतर होने की वजह से पॉइंट्स टेबल में ऊपर हैं।

पॉइंट्स टेबल:

क्रम टीम मैच जीत हार टाई बेनतीजा रन रेट रन बनाए रन दिए पॉइंट्स
1 किंग्स इलेवन पंजाब 4 3 1 0 0 0.164 717/78.4 716/80 6
2 चेन्नई सुपर किंग्स 4 3 1 0 0 -0.084 529/77.2 554/80 6
3 सनराइजर्स हैदराबाद 3 2 1 0 0 2.111 613/59 494/59.4 4
4 कोलकाता नाइट राइडर्स 3 2 1 0 0 0.555 586/59.4 556/60 4
5 दिल्ली कैपिटल्स 4 2 2 0 0 0.215 697/80 677/79.4 4
6 मुंबई इंडियंस 4 2 2 0 0 -0.087 709/80 704/78.4 4
7 राजस्थान रॉयल्स 4 1 3 0 0 -0.333 699/79.5 718/79 2
8 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 0 4 0 0 -1.901 522/80 653/77.3 0

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल पॉइंट्स टेबल: मुंबई इंडियंस से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को नुकसान, ये 4 टीम कर रही प्लेऑफ में क्वालीफाई appeared first on Sportzwiki.