आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम के चयन में एक दिन का समय बचा हुआ है। इसके बावजूद अभी तक नंबर चार पर खेलने वाले बल्लेबाज की स्थिति साफ़ नहीं हुई है। इसके लिए विजय शंकर, अंबाती रायडू, केएल राहुल, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पन्त समेत कई बड़े विकल्प मौजूद हैं लेकिन किसी की जगह अभी पक्की नहीं है।
गौतम गंभीर ने इस खिलाड़ी को चुना

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर विश्व कप में नंबर 4 पर खेलने के लिए संजू सैमसन को सबसे बेहतरीन बल्लेबाज मानते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बात करते हुए उन्होंने कहा
“मेरे लिए यह बहुत स्पष्ट है, और मैं संजू सैमसन को सही बल्लेबाज मानता हूं, जो टीम के नंबर 4 स्थान पर फिट हो सकता है। मैंने हमेशा बॉक्स से हटकर सोचने और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की तलाश में विश्वास किया है, संजू सबसे अच्छा पिक होंगे।”
पहले भी ले चुके हैं पक्ष

संजू सैमसन ने इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार शतक बनाया था। उस शतक के बाद गंभीर ने ट्विटर पर उनकी जमकर तारीफ की थी और भारत का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज बताया था। गंभीर ने लिखा था
“मैं आमतौर पर क्रिकेट में किसी एक के बारे में बात नहीं करना चाहता। लेकिन उनके कौशल को देखकर मुझे यह जानकर खुशी हुई कि संजू सैमसन वर्तमान में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। मेरे लिए उन्हें विश्व कप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।”
कल टीम का चयन

विश्व कप के लिए कल भारतीय टीम की घोषणा कर दी जाएगी। संजू सैमसन ने अभी तक वनडे डेब्यू भी नहीं किया है। वहीं मुख्य चयनकर्ता ने कई बार साफ़ कर दिया है कि आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर विश्व कप टीम का चयन नहीं किया जायेगा।
भारतीय टीम 5 जून से अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। टीम को पहला मैच दक्षिण अफ्रीका से खेलना है। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जायेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post रायडू या केएल राहुल नहीं बल्कि इस बल्लेबाज को गौतम गंभीर नंबर 4 के लिए मानते हैं सबसे बेहतर appeared first on Sportzwiki.