वर्ल्ड कप में अब 2 महीने से भी कम समय बचा है. वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन 15 अप्रैल को होने वाला है. भारत के वर्ल्ड कप के टीम में कई स्थान तो पक्के हैं पर कुछ स्थानों के लिए अभी भी कुछ खिलाड़ियों में रेस रही हैं.
आईपीएल शुरू होने से पहले इस रेस में 5 बड़े खिलाड़ी आगे चल रहे थे, लेकिन उनके आईपीएल में ख़राब प्रद्रर्शन को देख कर अब चयनकर्ताओ की समस्या बढती हुई नजर आ रही हैं. नीचे उन खिलाड़ियों के आईपीएल प्रदर्शन पर नजर डाली गयीं हैं.
1.अंबाती रायडू
अंबाती रायडू इस आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते हुए दिखाई दे रहें हैं. रायडू ने अभी तक इस आईपीएल में चेन्नई की टीम से 5 मैच खेलें हैं जिनमे उन्होंने 13.75 की औसत से मात्र 55 रन बनाए बनाये हैं.
रायडू वर्ल्ड कप टीम में नंबर 4 पर खेलने के दावेदार माने जा रहे हैं. अंबाती रायडू ने अभी तक इस आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 21 रन बनाये हैं. जो अभी तक इस आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर हैं.
2.विजय शंकर

आईपीएल में इस बार विजय शंकर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहें हैं. विजय शंकर को वर्ल्ड कप टीम में हार्दिक पंड्या का विकल्प और नंबर 4 पर खेलने वाले खिलाड़ी के रूप में देखा जा रहा हैं. विजय शंकर बल्ले के साथ गेंद से भी टीम में योगदान दे सकते हैं, लेकिन अभी तक आईपीएल में खेलें गये मैचो में उनका प्रदर्शन कुछ ख़ास नहीं था.
आईपीएल के पहले 2 मैचो में 30+ का स्कोर किया था, लेकिन उसके बाद उन्होंने 9,16 और 5 रन ही बना पाए हैं. गेंद से भी शंकर ने इस आईपीएल में मात्र 3 ओवर ही डाले हैं जिनमे उन्होंने 26 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया.
3.रिषभ पंत

आईपीएल में ये खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए खेलता हुआ दिखाई दे रहा हैं. वर्ल्ड कप के टीम में पंत दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज और नंबर 4 पर खेलने वाले खिलाड़ी के रूप मे देखे जा रहे हैं. रिषभ पंत ने इस आईपीएल के शुरुआत में अच्छी शुरुआत की थी और पहले की मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 78 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उसके बाद उनके प्रदर्शन में भी गिरावट नजर आ रहीं है. पंत अभी तक इस आईपीएल में 6 मैच खेलकर 176 रन ही बनाए हैं.
4.केएल राहुल

आईपीएल में केएल राहुल किंग्स इलेवन पंजाब की लिए खेल रहें हैं. राहुल वर्ल्ड कप टीम में तीसरे ओपनर की जगह के दावेदार माने जा रहे हैं. केएल राहुल ने अभी तक इस आईपीएल में 5 मैच खेलें हैं जिनमे उन्होंने 36.50 की औसत से 146 रन बनाये हैं. जिनमे से उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक मैच में ही 71 रनों के पारी खेली थी. राहुल इस पूरे आईपीएल में अभी तक अपने पूरे टच में नहीं नजर आ रहें हैं.
5.दिनेश कार्तिक

आईपीएल में दिनेश कार्तिक कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार्तिक वर्ल्ड कप टीम में दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज और मैच फिनिशर की भूमिका के लिए देंखे जा रहे हैं. दिनेश कार्तिक के लिए अभी तक ये आईपीएल कुछ खास नहीं गया हैं.
कार्तिक ने अपने टीम के अभी तक 5 मैच खेलते हुए 24 की औसत से मात्र 72 रन बनाए है जिनमे से उन्होंने एक ही मैच में 50 रन बना डाले थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें
The post वर्ल्ड कप टीम के लिए आईपीएल में इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर थी सभी की नजरें अब जगह मिलना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.
