रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2019 में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। विराट कोहली और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के टीम में होने के बावजूद वह एक भी जीत नहीं दिला पाए हैं। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाज एक साथ प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। गेंदबाजी में भी युजवेंद्र चहल के अलावा कोई प्रभाव नहीं छोड़ पा रहा।
हार की वजह बताई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टीम के हार की वजह बताई है। दिल्ली के खिलाफ मिली हार के बाद उन्होंने कोच गैरी कर्स्टन से इस बारे में बात की थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए अपने कॉलम में एबी ने लिखा
“प्रत्येक खिलाड़ी एक बल्लेबाज या एक गेंदबाज होता है, और यह समझ में आता है कि उनका प्राथमिक ध्यान बल्लेबाजी या गेंदबाजी पर है। लेकिन हर खिलाड़ी एक क्षेत्ररक्षक भी है और मेरे विचार में, आपको एक सामूहिक भूख और एक मजबूत इकाई के रूप में काम करने की इच्छा होनी चाहिए।”
हम तीन मैच जीत चुके होते

एबी डिविलियर्स के अनुसार उनकी टीम अभी तक हुए 6 मैचों में तीन जीत चुकी होती। मुंबई इंडियंस, केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनके पास जीत का अच्छा मौका था। उन्होंने आगे लिखा
“इस टूर्नामेंट में हमारी फील्डिंग बहुत खराब रही है, और हम बस हर मैच में कई मौके छोड़ने का जोखिम नहीं उठा सकते हैं। हमने आसानी से घर पर एमआई और केकेआर को हरा सकते थे। हम शायद 20 रन बनाते तो डीसी को भी हरा सकते थे। हम छह मैचों में से तीन जीत के साथ अच्छी स्थिति में होते।”
किंग्स इलेवन से मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को किंग्स इलेवन पंजाब से है। यह मुकाबला मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जायेगा। पंजाब ने टीम इस मैदान पर पिछले सीजन से एक भी मैच नहीं हारी है।
यही वजह है कि वहां भी आरसीबी की राह आसान नहीं होने वाली है। इस मैच से पहले टीम को 5 दिनों का आराम भी मिला है। उसमें पुराणी हार को भुलाकर टीम नई शुरुआत कर सकती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एबी डीविलियर्स ने कहा 6 में से 3 मैच आसानी से जीत सकती थी बैंगलोर, लेकिन इन्होने डूबो दी लुटिया appeared first on Sportzwiki.