इनदिनों आईपीएल 2019 देश में खेला जा रहा हैं. जिसे दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसकों का प्यार मिल रहा हैं. आईपीएल के चलते ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में आज ऐसे भारतीय बल्लेबाज के बारे में बताने वाले हैं, जिसने एक ही ओवर में कुल 7 बाउंड्री लगाई है. 7 बाउंड्री के साथ इस खिलाड़ी ने कुल 33 रन इस ओवर में बना डाले थे.
सुरेश रैना ने परविंदर अवाना के एक ओवर में लगाई थी 7 बाउंड्री

एक ओवर में 7 बाउंड्री लगाने का यह शानदार कारनामा सुरेश रैना ने किया हुआ है. सुरेश रैना ने यह कारनामा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए साल 2014 के क्वालीफायर मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ किया था, सुरेश रैना के सामने परविंदर अवाना थे.
सुरेश रैना ने अवाना के इस ओवर में कुल 7 बार गेंद को बाउंड्री से बाहर पहुंचाया था. सुरेश ने इस ओवर में एक नो बॉल के साथ कुल 5 चौके और 2 छक्के की मदद से इस ओवर में 33 रन बनाए थे.
सुरेश रैना आईपीएल इतिहास के सबसे कामयाब बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने आईपीएल इतिहास में और भी कई शानदार रिकॉर्ड बनाये हुए हैं. आईपीएल के इतिहास में वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी हैं. वह अब तक आईपीएल में गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं.
क्रिस गेल भी कर चुके हैं यह कारनामा

बता दें, की आईपीएल के 12 सालों के इतिहास में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल भी इस कारनामे को कर चुके हैं. क्रिस गेल ने भी आईपीएल के किसी मैच के एक ओवर में 6 गेंदों को 7 बार बाउंड्री के बाहर पहुंचाया है.
क्रिस गेल ने यह कारनामा साल 2011 में कोच्ची टस्कर्स के गेंदबाज प्रशांत परमेश्वरन के खिलाफ किया था. क्रिस गेल ने उन्हें एक ही ओवर में 37 रन बना डाले थे. प्रशांत परमेश्वरन ने इस ओवर में एक नो बॉल भी की थी. क्रिस गेल ने उनके इस ओवर में 4 छक्के और 3 चौके लगाये थे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल के इतिहास का एकमात्र भारतीय बल्लेबाज जिसने 6 बॉल पर लगाई है 7 बाउंड्री appeared first on Sportzwiki.