Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने विश्वकप से पहले दी चेतावनी, 6 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी विश्वकप टीम में जगह

डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ के बैन होने के बाद से ऑस्ट्रेलिया की टीम लगातार फॉर्म से जूझ रही थी। आरोन फिंच की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया अपने घर में कई वनडे सीरीज में हार मिली थी, लेकिन अब टीम में शानदार लय पकड़ ली है। भारत के दौरे पर सीरीज में 2-0 से पिछड़ने के बाद उन्होंने 3-2 से शानदार जीत दर्ज की। वहीं पाकिस्तान को 5 वनडे मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है।

स्मिथ- वॉर्नर का बैन समाप्त

29 मार्च को स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का बैन समाप्त हो गया। उनके टीम में आने से किसी दो खिलाड़ियों को बाहर जाना पड़ेगा। इस बारे में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज जीत के बाद कप्तान आरोन फिंच ने कहा

“अगले कुछ हफ्तों में कुछ कठिन बातचीत होने वाली है। कुछ बहुत अनलकी खिलाड़ी होने जा रहे हैं। हर किसी को पिछले कुछ महीनों में मौका मिला है, जिसने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और अच्छी क्रिकेट खेली है। हमें 15 खिलाड़ियों की टीम बनानी है लेकिन हमारे पास 20-21 खिलाड़ी हैं।

संतुलित टीम की जरूरत

आरोन फिंच

गत विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया को कोई इस विश्व कप के लिए फेवरेट नहीं ममान रहा था लेकिन हालिया प्रदर्शन ने चीजें बदल दी है। आरोन फिंच का फॉर्म में आना टीम के लिए अच्छी संकेत है। टीम चयन के बारे में कप्तान फिंच ने आगे कहा

“प्लेयर्स के बारे में बहुत सारी बातचीत होगी, खुद और जस्टिन लैंगर अलग-अलग फायदे और नुकसान देखेंगे। सिर्फ ओपनिंग स्लॉट्स के लिए ही नहीं लेकिन सभी खिलाड़ियों पर जाता है। हम भावनात्मक और ऑन-द-स्पॉट निर्णयों के बजाय टीम में सही संतुलन खोजने की कोशिश करेंगे।”

विश्व कप से पहले मिला मोमेंटम

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विश्व कप से ठीक पहले अपने अंतिम आठों वनडे मैच जीते हैं। टीम के लिए कप्तान आरोन फिंच, उस्मान ख्वाजा से लेकर नीचे के बल्लेबाजों ने अपना योगदान दिया है।

आरोन फिंच ने आगे कहा

“हम अपनी तरफ से मोमेंटम के साथ विश्व कप में जाना चाहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बहुत कठिन है और आप किसी भी विरोध को हल्के में नहीं ले सकते।”

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने विश्वकप से पहले दी चेतावनी, 6 खिलाड़ियों को नहीं मिलेगी विश्वकप टीम में जगह appeared first on Sportzwiki.