इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में कई स्टार खिलाड़ी हर दिन अपने प्रदर्शन से प्रभाव छोड़ रहे हैं। इनमें से एक शनिवार को आईपीएल में एक ऐसा स्टार परफॉरर्मर देखने को मिला जिसकी गूंज लंबे समय तक सुनाई देगी। हम बात कर रहे हैं अपना पहला ही मैच खेल रहे मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की…
अल्जारी जोसेफ ने पहले ही मैच में रचा इतिहास
मुंबई इंडियंस ने शनिवार को सनराईजर्स हैदराबाद के खिलाफ लसिथ मलिंगा के स्थान पर वेस्टइंडीज के युवा ऑलराउंडर अल्जारी जोसेफ को मौका दिया।

वैसे लसिथ मलिंगा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी में कुछ कमी जरूर नजर आ रही थी लेकिन अल्जारी जोसेफ इतिहास रचने के लिए मैदान में उतरे थे और उनके प्रदर्शन ने आईपीएल का ऐतिहास डेब्यू कर डाला।
अल्जारी जोसेफ ने डेब्यू पर ही झटके 6 विकेट
मुंबई इंडियंस की टीम सनराईजर्स हैदराबाद के सामने 136 रन का स्कोर ही बना सकी जो फॉर्म में चल रही सनराईजर्स हैदराबाद के लिए बहुत आसान लग रहा था लेकिन अल्जारी जोसेफ ने सनराईजर्स की बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ दी।

अपने डेब्यू मैच में ही जोसेफ ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम किए. जोसेफ के इस कमाल के प्रदर्शन के चलते मुंबई ने हैदराबाद को 22 रनों से हरा दिया। जोसेफ ने 6 विकेट हासिल किए लेकिन उनमें सबसे अलग बात दिखी कि उन्होंने अपने विकेट का जश्न नहीं मनाया।
अल्जारी विकेट लेने का नहीं मनाते जश्न, रोहित के सवाल पर दिया ये जवाब
मैच के बाद आपसी इंटरव्यू में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अल्जारी जोसेफ को इस बारे में पूछ ही लिया तो अल्जारी ने कहा कि “मैं विकेट लेने का जश्न नहीं मनाता हूं मैं जीत का जश्न ही मनाता हूं। मेरा लक्ष्य केवल विकेट लेना ही रहता है।”
इसके बाद जब रोहित शर्मा ने अगले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के क्रिस गेल के खिलाफ योजना के बारे में जोसेफ को पूछा तो उन्होंने कहा था कि “बस तेज गेंद डालूंगा।”
“I don’t celebrate wickets. I celebrate wins.”
Full interview
#OneFamily #CricketMeriJaan #MumbaiIndians #SRHvMI https://t.co/0qyEjLFGsD
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 7, 2019
अपने डेब्यू को लेकर जोसेफ ने कहा कि ये अविश्वनीय रहा और मेरा आईपीएल खेलने का सपना शुरू हो गया। वार्नर को आउट करने की योजना के बारे में पूछने पर कहा कि “मैंने तो बस मेरी स्ट्रेंथ पर गेंदबाजी की जो मेरी योजना थी।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post डेब्यू मैच में 6 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को जीताने वाले अल्जारी जोसेफ ने बताया क्यों नहीं मनाते विकेट के बाद जश्न appeared first on Sportzwiki.
