Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वॉर्नर पर भारी पड़ गई राहुल की ये तूफानी पारी, हैदराबाद 6 विकेट से हारा

स्पोटर्स डेस्क।इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में कल मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया है । यह हैदराबाद की लगातार दूसरी और कुल तीसरी हार है तो यह पंजाब की यह चौथी जीत है। इस जीत के बाद पंजाब 8 अंको के साथ आईपीएल 12 की अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है।

पंजाब के गेंदबाजों ने पहले गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 150 रनों पर ही रोक दिया और इस पारी में हैदराबाद के लिए डेविड वार्नर 72 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने 4 गेंद शेष रहते हुए ही मैच को अपने नाम कर लिया और पंजाब की इस जीत में लोकेश की 71 रनों की तूफानी पारी अहम रही। के एल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पंजाब के लिए 114 रनों की शतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को जीत दिलाई।

IPL 12: ...तो इन कारणों के चलते RCB अभी तक नहीं चख पाई जीत का स्वाद

राहुल ने अपनी इस पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए वॉर्नर की 72 रनों की पारी पर पानी फेर दिया और अंत तक मैदान पर डटे रहकर अपनी टीम को सीजन की चौथी जीत दिलाई । राहुल की इस बल्लेबाजी के बाद उनका विश्व कप में चयन होना थोड़ा आसान हो गया है और सलामी जोड़ी के लिए उनको टीम में चुना जा सकता है ।



Herald