Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्रो-कबड्डी के 7वें सीजन की नीलामी में इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया IPL के कई खिलाड़ियों का ये रिकॉर्ड 

स्पोटर्स डेस्क।इन दिनों देश भर में आईपीएल की जबरदस्त धूम मची हुई है और सभी टीमों के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके अपने फैंस का दिल जीत रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रो-कबड्डी लीग के 7वें सीजन की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की ​बारिश हुई है। इस बार कुछ खिलाड़ियों पर बहुत बड़ी बोली लगी है, जिसके कारण इस लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का भी रिकॉर्ड बना दिया है। 7वें सीजन के लिए तेलुगू टाइटंस ने सिद्वार्थ देसाई को लगभग 1.45 करोड़ रुपये की बोली के साथ अपनी टीम में शामिल किया है।


इतनी बड़ी रकम के साथ बोली लगने पर सिद्वार्थ देसाई ने आईपीएल 2019 के 70 खिलाड़ियों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सिद्वार्थ देसाई का पीछला प्रदर्शन इतना शानदार रहा है था की उन्होंने यू-मुम्बा के लिए खेलते हुए सबसे तेज 100 रेड प्वाइंट्स जुटाने खिलाड़ी बने थे। सिद्धार्थ पीकेएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ब्रायन लारा ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया नया 'सहवाग'


पीकेएल जब से शुरू हुआ है तब से कई खिलाड़ियों को अच्छा अवसर मिला है और इस खेल की लोकप्रियता भी किक्रेट की तरह देखने को मिलती है। 7वें सीजन के लिए कई खिलाड़ियों पर अच्छी बोली लगी है जिसके कारण आईपीएल में खेलने वाले खिलाड़ियां का भी कबड्डी खेलने का मन करने लग गया होगा। भारत में आईपीएल के बाद हर कई खेलों की लीग का आगाज हो चुका है और खिलाड़ियों को अपने हुनर को बताने का अच्छा प्लेटफॉर्म भी मिला है।



Herald