Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

7 साल से इस टीम के घरेलू मैदान पर जीत के लिए तरस रहे हैं धोनी 

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का 25वां मुकाबला जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में रात 8 बजे से राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा। इस सीजन में चेन्नई की टीम शानदार प्रदर्शन करके शीर्ष पर है तो राजस्थान अपने खराब प्रदर्शन के कारण अंक तालिका में 7वें नंबर पर है। चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए पहले मैच में चेन्नई ने राजस्थान को 8 रनों से हराया था।

हालाकी राजस्थान का अपने घरेलू मैदान पर चेन्नई के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन रहा है और अब तक खेले गए 6 मैचों में चेन्नई केवल 2 मैच ही जीत सकी है। अगर दोनों टीमों के पिछले मैचों के रिकॉर्ड की बात करें तो चेन्नई का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और राजस्थान को अभी भी अपने अच्छे प्रदर्शन का इंतजार करना पड़ रहा है। राजस्थान की बल्लेबाजी और गेंदबाजी एक दो खिलाड़ियों पर टीकी हुई और इसी कारण टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
चेन्नई सुपरकिंग्स : महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केएम आसिफ, सैम बिलिंग्स, चैतन्य बिश्नोई, ड्वेन ब्रावो, दीपक चाहर, फाफ डुप्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, हरभजन सिंह, इमरान ताहिर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, नारायण जगदीशन, स्कॉट कुगलिन, मोनू कुमार, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, मिशेल सैंटनर, कर्ण शर्मा, ध्रुव शोरे, मोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, शेन वॉटसन और डेविड विली

राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, आर्यमान बिड़ला, एस. मिधुन, प्रशांत चोपड़ा, स्टुअर्ट बिन्नी, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर, जोफरा आर्चर, ईश सोढ़ी, धवल कुलकर्णी, महिपाल लोमरोर, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, ओशेन थॉमस, शशांक सिंह, लियाम लिविंगस्टोन और शुभम रंजाने



Herald