कोलकाता नाईट राइडर्स को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों सीजन के 26वें मैच में करारी हार मिली। इसके बावजूद टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सलामी बल्लेबाज करने आये गिल ने 39 गेंद में 65 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी पारी में सबसे खास बात रही कि उन्होंने क्रिकेटिंग शॉर्ट्स खेलकर सारे रन बनाये।
दिनेश कार्तिक ने तारीफ की

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की जमकर तारीफ की है। गिल ने पहली गेंद पर विकेट गिरने के बावजूद धैर्य बनाये रखा और गेंदबाजों का डटकर सामना किया। कार्तिक ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा
“एक टीम के रूप में यह हमारे लिए एक दिलचस्प समय है, क्योंकि लिनी और सुनील ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमें मौका मिलने पर अच्छी शुरुआत देता है। शुबमन ने अपने अवसर का उपयोग किया और उन्होंने वास्तव में अच्छा किया है।”
टीम में उनका रोल अलग

सलामी बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल के अर्धशतक के बावजूद दिनेश कार्तिक के अनुसार उनका रोल नंबर 7 पर बल्लेबाजी करना है। शुभमन गिल के बारे में आगे बात करते हुए कप्तान कार्तिक ने कहा
“उन्होंने एक खिलाड़ी के रूप में अपनी कक्षा दिखाई। लेकिन हमने उन्हें सातवें नंबर पर एक भूमिका दी, जो उनकी मानसिकता के अनुकूल है। वह दबाव की स्थितियों में शांत रहने में सक्षम है, जो कि एक बहुत ही अनूठा कौशल है, और उसने हमें बार-बार रिजल्ट दिया है।”
उन्हें नंबर 7 पर बल्लेबाजी से परेशानी नहीं

अंडर-19 क्रिकेट में 100 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले शुभमन गिल ने अपने करियर में ज्यादातर मौकों पर सलामी बल्लेबाज या नंबर तीन पर बल्लेबाजी की है। पर दिनेश कार्तिक के अनुसार नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं है। कप्तान ने आगे कहा
“उसे पता है कि जब भी अवसर मिले उन्हें ऊपर भेजा का सकता है। यदि नहीं, तो उन्हें सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है। मुझे लगता है कि हम उसके साथ बहुत सीधे हैं, कि वह उसकी सराहना करते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post दिनेश कार्तिक ने बताया, क्यों टीम शुभमन गिल से नंबर 7 पर करवाते हैं बल्लेबाजी appeared first on Sportzwiki.