Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रसेल के कारण क्रिस गेल के 7 साल पुराने रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा

खेल डेस्क।आईपीएल के 12वें सीजन में आंद्रे रसेल का कहर रूकने का नाम नहीं ले रहा है और एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। कल के मैच में रसेल ने 40 गेंदों छह चौके और आठ छक्कों की सहायता से 80 रनों की तुफानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई है। इस सीजन में रसेल ने कई मैचों की अकेल अपने दम पर जीतवाया है। इस जीत के बाद रसेल ने अपनी टीम की प्लेऑफ में जाने की उम्मीद को भी बचा लिया है।
रसेल ने अपने आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक पूरा करने के साथ इस IPL सीजन में अपने 50 छक्के भी पूरे कर लिए है। अब आईपीएल में क्रिस गेल से ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरा नंबर आंद्रे रसेल का आता है। आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है।

IPL 2012 क्रिस गेल ने 59 छक्के लगाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था और यह रिकॉर्ड अब रसेल के कारण खतरे में नजर आ रहा हैं। रसेल आने वाले दो मैचों में अगर 10 छक्के लगाने में कामयाब हो जाते हैं तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रसेल के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है की वह इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे और अपनी टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में भी अपनी पूरी ताकत लगा देंगे।

एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड:

59 क्रिस गेल (2012)

50 आंद्रे रसेल (2019) *



Herald