Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणवीर सिंह की फिल्म 83 का पहला लुक हुआ जारी, पहली बार दिखी पूरी टीम

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में चल रहे बॉयोपिक के दौर में अब जल्द ही भारत के पूर्व कप्तान और महान ऑलराउंउर कपिल देव के जीवन पर भी फिल्म आने वाली है। कपिल देव पर आधारित फिल्म 83 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें वह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।

अब इस सुपरहिट तमिल फिल्म के रीमेक में नजर आएंगे शाहरूख खान

इस फिल्म का पहला लुक इसके रिलीज होने के ठीक एक साल पहले ही जारी हो चुका है। यह फिल्म अगले साल दस अप्रैल को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर जारी हुए फिल्म के पहले लुक में रणवीर सिंह टीम के साथ बेट हाथ में लिए बैठे हुए हैं।

ऐसी होगी कंगना की बतौर निर्देशक आने वाली फिल्म

सोशल मीडिया पर जारी हुई फिल्म की फोटो में रणवीर सिंह ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका में विश्व कप 1983 की अपनी पूरी टीम के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के नीचे लिखा है कि 83 को एक साल।

जब इस बॉलीवुड अभिनेता से हारते-हारते बच गए थे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी

इस फिल्म में रणवीर कपूर के साथ ही आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पटेल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, साहिल खट्टर जैसे कलाकार अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।

बॉलीवुड को लगातार तीन सुपरहिट फिल्में दे चुके रणवीर सिंह अभी इसी फिल्म की तैयारी में बिजी हैं। बॉलीवुड का ये कलाकार अभी ट्रेनिंग के लिए धर्मशाला में मौजूद है। रणवीर सिंह की यह स्पोट्र्स ड्रामा फिल्म 1983 में वेस्ट इंडिज के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है।