इंटरनेट डेस्क। उभरते अभिनेता रणवीर सिंह पद्मावत, सिंबा और गली बॉय के रूप में बॉलीवुड को लगातार तीन हिट फिल्में दे चुके हैं और वह एक और हिट फिल्म देने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी एक और हिट फिल्म कपिल देव के जीवन पर बनने वाली फिल्म 82 हो सकती है।
कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म को अगले साल तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसके साथ यह रणवीर सिंह की पहली फिल्म बन जाएगी जिसे तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। निर्देशक कबीर खान ने खेल पर आधारित इस फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है। कपिल देव पर आधारित फिल्म 83 में रणवीर सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। इसमें वह कपिल देव की भूमिका निभाएंगे।
फिल्म का पहला लुक जारी हो चुका है। यह फिल्म अगले साल दस अप्रैल को रिलीज होगी। सोशल मीडिया पर जारी हुई फिल्म की फोटो में रणवीर सिंह ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका में विश्व कप 1983 की अपनी पूरी टीम के साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर के नीचे लिखा है कि 83 को एक साल।
इस फिल्म में रणवीर कपूर के साथ ही आर बद्री, हार्डी संधू, चिराग पटेल, साकिब सलीम, पंकज त्रिपाठी, ताहिर भसीन, साहिल खट्टर जैसे कलाकार अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगे।बॉलीवुड को लगातार तीन सुपरहिट फिल्में दे चुके रणवीर सिंह अभी इसी फिल्म की तैयारी में बिजी हैं। बॉलीवुड का ये कलाकार अभी ट्रेनिंग के लिए धर्मशाला में मौजूद है।