Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

'83' के रिलीज होते ही ​रणवीर सिंह हासिल कर लेंगे ये खास उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह के सितारे इस समय काफी बुलंदियों पर नजर आ रहे है। रणवीर सिंह की एक के बाद एक हिट आई है। रणवीर सिंह की पहले सिंबा उसके बाद गली बॉय हिट फिल्मों में शामिल हुई। अब रणवीर सिंह खेल पर आ​धारित फिल्म बनाने की तैयारियों में जुट है।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों भारत को पहला विश्वकप दिलाने वाले पूर्व कप्तान व दिग्गज हरफनमौला खिलाड़ी कपिल देव की बॉयोपिक की तैयारियों में जुटे है। फिल्म 83 का हाल ही में फर्स्ट लुक भी रिलीज हो गया है। इस लुक में रणवीर साथियों के साथ पूरे जोश के साथ नजर आ रहे है। इसी के ​साथ मिडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह की ये बॉयोपिक तीन भाषाओं में रिलीज होने वाली है।

फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने खेल पर आधारित इस फिल्म को अब हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज करने का फैसला किया है। इसी के साथ अगर ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होती हैं तो ये रणवीर सिंह के करियर पहली फिल्म होगी। जो तीन भाषाओं में रिलीज होगी। आपको बता दें कि रणवीर सिंह सहित पूरी टीम इन दिनों में धर्मशाला में इस फिल्म के लिए कपिल देव सहित कई दिग्गज खिलाड़ियों से ​ट्रेनिंग भी ले रहे है। खेल पर आधारित इस फिल्म में भारत ने 1983 के विश्वकप में सबसे खतरनाक वेस्टइंडीज टीम को हरा कर पहला विश्वकप जीता था। फिल्म 83 की शूटिंग 15 मई से शुरू होगी। कपिल देव की ये बॉयोपिक अगले साल रिलीज होगी।




Herald