Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस वजह से 9 साल बाद धोनी की जगह रैना ने की CSK की कप्तानी

खेल डेस्क। आईपीएल के इस सीजन में धोनी की टीम जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है और वह सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने की बेहद करीब है। कल खेले गए मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन की दूसरी हार का सामना करना करना पड़ा है। कल के मैच में चेन्नई सुपर किंग्स 9 साल में पहली बार अपने नियमीत कप्तान धोनी के बीना मैदान में उतरी थी। इससे पहले धोनी ने 2010 में भी कप्तानी नहीं करी थी। धोनी के टीम में नहीं होने से टीम को हार भी सामना करना पड़ा है।


धोनी जब मैदान पर उतरे नहीं तो रैना ने कहा, 'धोनी आराम करना चाहते थे, वह अगले मैच में जरूर खेलेंगे। धोनी को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चोट लगी थी और इस वजह से उन्होंने कल का मैच नहीं खेला। आईपीएल के इतिहास में चौथी बार ऐसा हुआ जब धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मैच नहीं खेल सकें। साल 2010 में धोनी ने सीजन के चार मैच नहीं खेले थे और उसके बाद 100 से ज्यादा मैचों में लगातार मैच खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की धोनी की चोट ज्यादा नहीं और वह जल्द ही मैदान पर लोटेंगे। धोनी को इस बार विश्व कप टीम के लिए भी चुना गया है और उनका फिट होना बहुत जरूरी है। इस सीजन के प्लेऑफ में प्रवेश करने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स को एक मैच में जीत चाहिए और इसके बाद वह प्लेऑफ में प्रवेश करने वाली पहली टीम होगी।



Herald