खेल डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने 9 अर्धशतक लगाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में पहले स्थान पर है। वार्नर का आईपीएल का सफर खत्म हो गया है क्योंकि उनको क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए अपने देश लोटना था। आईपीएल के मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वार्नर तीसरी बार आईपीएल में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए है। वार्नर ने आईपीएल 12 में शानदार 9 अर्धशतक लगाकर सबसे ज्यादा 692 रन बनाकर पहले स्थान पर कायम है।
IPL: अंतिम मैच में अर्धशतक लगाकर वार्नर ने दिलाई जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में विराट कोहली नंबर एक पर है और विराट ने 2016 के आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 12अर्धशतक लगाए थे। अगर वार्नर इस सीजन के बीच में देश में नहीं लोटते तो आने वाले मैचों में विराट कोहली का रिकॉर्ड आसानी से तोड़ सकते थे। वार्नर का इस सीजन में जो प्रदर्शन रहा है उसे देखकर लग रहा था की वह इस बार कोहली को पीछे छोड़ देंगे। वार्नर के जाने से टीम की बल्लेबाजी कमजोर भी हुई है और आने वाले मैचों में टीम को जीत के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।
IPL-12: आज रॉयल्स का करो या मरो मुकाबले में होगा RCB से सामना
आईपीएल में एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी.
विराट कोहली- 11 (2016)
डेविड वार्नर- 9 (2019)*
डेविड वार्नर- 9 (2016)
रसेल के कारण क्रिस गेल के 7 साल पुराने रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
Herald