Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BCCI का बड़ा फैसला: अब विश्व कप के लिए पंत और रायुडू भी भारतीय टीम के साथ जाएंगे इंग्लैंड

खेल डेस्क। इंग्लैंड में अगले महीने शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व के लिए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और मध्यक्रम के बल्लेबाज अंबाटी रायुडू का टीम इंडिया में चयन नहीं करने के कारण भारतीय चयनकर्ता कई दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर बने हुए हैं। हालांकि अब क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए पंत और रायुडू को स्टैंड बाई खिलाडिय़ों की सूची में रखकर चयनकर्ताओं ने आलोचकों का मुंह बंद करने का प्रयास किया है।

ऋषभ पंत और अंबाती रायुडू के साथ ही तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारत ने विश्व कप के लिए स्टैंड बाई खिलाडिय़ों की सूची में रखा। हालांकि इस तीनों ही खिलाडिय़ों को विश्व कप में तभी खेलने का मौका मिलेगा जब 15 सदस्यीय मुख्य टीम में शामिल कोई खिलाड़ी चोट या किसी अन्य कारण से खेलने के लिए अनुपलब्ध हो।

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आईसीसी चैंपियन्स ट्रॉफी की तरह ही विश्व कप में भी हमारे पास तीन स्टैंड बाई होंगे। इसमें युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पहले और अंबाती रायुडू दूसरे स्टैंड बाई होंगे जबकि नवदीप सैनी को इस सूची में गेंदबाज के रूप में शामिल किया गया है।

इससे पहले बीसीसीआई ने राजस्थान के खलील अहमद और दीपक चाहर के साथ ही आवेश खान को नेट गेंदबाजों के रूप में चुना था। अब हो सकता है कि इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम को यो-यो परीक्षण से नहीं गुजरना होगा।

भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और रवीन्द्र जडेजा।