इंटरनेट डेस्क। 30 मई से क्रिकेट का महाकुंभ इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। 12वें सीजन के इस महाकुंभ के लिए इस समय सभी टीमें मैदान में जमकर पसीना बहा रहे है। विश्व कप के महाकुंभ के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कल 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। विराट कोहली को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी बीच पंत और रायडू के फैंस के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार हाल ही में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत, अंबाती रायडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को भारत ने 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप के लिए स्टैंड बाई रखा है। लेकिन आपको बता दें कि इन खिलाड़ियों को तभी विश्व कप में खेलने का मौका मिलेगा जब चुनी गई मुख्य 15 सदस्यीय में शामिल किसी खिलाड़ी के चोट लग जाएं या फिर कोई खिलाड़ी किसी अन्य कारण से खेलने के लिए उपलब्ध न हो, तो ऐसी स्थिति में ये खिलाड़ी मैदान में दिखाई दे सकते है।
मीडिया से मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी की तरह अब हम विश्व कप में भी तीन स्टैंड बाई को शामिल कर रहे है। उन्होंने बताया कि ऋषभ पंत को पहले नंबर पर और अंबाती रायडू को दूसरे स्टैंड बाई और नवदीप सैनी को गेंदबाज के रूप में तीसरे स्टैंड बाई के रूप में चुना गया है। वहीं खलील अहमद, आवेश खान और दीपक चाहर नेट गेंदबाजों के रूप में टीम के साथ जाएंगे। आपको बता दें कि इंग्लैंड में विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में तीन तेज गेंदबाज, दो स्पिन गेंदबाज, 4 ऑलराउंडर और 6 बल्लेबाज को शामिल किया है। आपको बता कि भारतीय टीम 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने इस महाकुंभ का आगाज करेगी।
विश्व कप के लिए 15 भारतीय सदस्यीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), महेन्द्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), शिखर धवन, दिनेश कार्तिक, केएल राहुल, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार।
ये हैं स्टैंड बाई खिलाड़ीः विकेटकीपर ऋषभ पंत, अंबाती रायुडू और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी।
Herald