खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भारतीय टीम के तीन गेंदबाज मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा के नाम की सिफारिश की है। इन तीनों खिलाड़ियों ने गेंदबाज से जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया है । आईपीएल में भी इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और आने वाले विश्व कप में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा।आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में टीम की गेंदबाजी की भी अगुवाई करने वाले 25 साल के बुमराह पर बहुत कुछ निभर रहने वाला है।
भारत की 15 सदस्यीय वर्ल्ड कप टीम में इन तीनों खिलाड़ियों का चुना गया है और बुमरहा के साथ शमी की जोड़ी विश्व कप में भारत के लिए बहुत कुछ करने वाली है। इन तीनों खिलाड़ियों का वनडे के साथ टेस्ट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन रहा है और इसी वजह से इनको चुना गया है। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा तो गेंद के साथ बल्लेबाजी से भी शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं।
IPL: प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए रॉयल्स का होगा हैदराबाद से मुकाबला
पुरूष टीम के साथ BCCI ने महिला क्रिकेट टीम की पूनम यादव के प्रदर्शन को देखकर उनके नाम की भी सिफारिश की है । पूनम पिछले विश्व कप में भी टीम का अहम हिस्सा थी और वह टीम के लिए बहुत ही शानदार गेंदबाजी करती है। BCCI ने पहली बार चार गेंदबाजों के नाम की सिफारिश की है और इसमें एक भी बल्लेबाज शामिल नहीं है।
IPL में रोहित शर्मा ने तोड़ दिया धोनी का ये रिकॉर्ड
Herald