किंग्स इलेवन पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से हराकर आईपीएल के 12वें सीजन में तीसरा मैच जीत लिया है. पंजाब की तरफ से सैम कुरेन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 11 देकर 4 विकेट चटकाए. इसके अलावा आर अश्विन और मोहम्मद शमी ने 2-2 विकेट लिए.
मैन ऑफ मैच सैम करन ने मैच के बाद कही ये बात

दिल्ली कैपिटल्स पूरी तरह से इस मैच पर पकड़ बना चुकी थी. लेकिन इस गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मैच एकदम बदल दिया.
उन्होंने कहा,
” टीम के लिए शानदार जीत. मैंने अपनी टीम के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश की. सौभाग्य से, हमने 166 को डिफेंड कर दिया सभी छह गेंदबाज बेहतरीन थे”
मैंने पिछले कुछ महीने इस विभाग में की है मेहनत

सैम कुरेन को पंजाब ने 7 करोड़ 20 लाख की कीमत में अपनी टीम में लिया था. उन्होंने टीम द्वारा किए गए इस फैसले को सही ठहराया.
उन्होंने आगे कहा,
“मैंने पिछले कुछ महीनों में अपनी बल्लेबाजी पर काफी काम किया है. मुझे अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण पर मेहनत करना पसंद है. मैंने स्कूल क्रिकेट में खेला है, लेकिन लगता है कि पेशेवर क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ था. उम्मीद है कि हम गेम जीतते रहें”
रेयान हैरिस ने मेरी काफी मदद की है

पंजाब के कोच रेयान हैरिस ने इस खिलाड़ी की काफी मदद की है.
उन्होंने आगे कहा,
“मैं वास्तव में नहीं जानता था हैट्रिक के बारे में. लोगों इतना चिल्ला रहे थे वास्तव में मुझे बाद में पता चला, मैं खुद नहीं सुन सका. अश्विन ने मुझे बताया कि मुझे क्या करना है”

“रेयान हैरिस जो हमारे गेंदबाजी कोच है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ, कैसे गेंदबाजी करे ये बताया. मुझे हमारे खिलाड़ियों से पूछना था, “वह कहाँ हिट करता है?” शमी को अंत में दो आश्चर्यजनक ओवर मिले जिन्होंने मदद की”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post मैन ऑफ द मैच सैम कुरेन ने बताई वो वजह जिस वजह से जीती किंग्स इलेवन पंजाब appeared first on Sportzwiki.