Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले हार्दिक और राहुल पर लगा इतने लाख रुपए का जुर्माना

खेल डेस्क। विश्व कप के लिए भारतीय टीम में शामिल ऑलरांउर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल पर महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में 20-20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बीसीसीआई के ओम्बड्समैन न्यायाधीश डीके जैन ने शनिवार को दोनों क्रिकेटरों को कॉफी विद करण शो पर महिलाओं के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए ये जुर्माना लगाया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी न्यायाधीश डीके जैन के इस निर्देश को प्रकाशित किया गया है। अब हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल पर इस मामले में किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी। न्यायाधीश जैन ने अपने निर्देश के साथ ही लिखा कि हार्दिक पांड्या और लोकेश इस मामले में पहले ही इस टिप्पणी के लिए अस्थायी निलंबन झेल चुके हैं और वह इसके लिए लिखित माफी भी मांग चुके है, इसलिए दोनों क्रिकेटरों पर आगे कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।

अब ऑलरांउर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल को 20-20 लाख रूपए के जुर्माने की राशि के अतिरिक्त अर्धसैनिक बल के दस-दस सिपाहियों की विधवाओं को ;भारत के वीर एप्लिकेशन के माध्यम से एक-एक लाख रुपए की आर्थिक मदद देनी होगी।

इसके साथ ही हार्दिक और राहुल को दृष्टिहीनक्रिकेट संघ को भी दस-दस लाख रुपए की राशि दान करनी होगी। हार्दिक और केएल राहुल को चार सप्ताह के अन्दर यह राशि दान करनी होगी।गौरतलब है कि हार्दिक और राहुल का इंग्लैंड में इस साल मई में शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्वकप के लिए भारतीय टीम में चयन किया गया है। ये दोनों क्रिकेटर अभी आईपीएल के 12वें संस्करण में खेल रहे हैं।