Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रॉयल चैलेंजर्स के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, विराट ने बनाया ये कीर्तिमान

जयपुर। विराट कोहली कप्तान के रूप में अपने 100वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को जीत दिलाने में नाकाम रहे। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर टॉस के लिए मैदान में उतरने के साथ ही विराट कोहली आईपीएल में 100 मैचों में कप्तानी करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले महेन्द्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर ये उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाया चुके हैं।

आज ही के दिन धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा था ये इतिहास

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को लगातार चौथी का हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल के 12 साल के इतिहास में पहली बार हुआ है जब रॉयल चैलेंजर्स को शुरुआत चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा हो।

सैम कुरेन जोश ही जोश में मैदान पर प्रीति जिंटा के साथ ये क्या कर बैठे, देखते रह गए सभी

श्रेयस गोपाल (12 रन पर तीन विकेट) की कातिलाना गेंदबाजी और जोस बटलर (59) की तूफानी अर्धशतकीय पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हराकर आईपीएल-12 में पहली जीत दर्ज की।

आईपीएल में हैट्रिक बनाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बने सैम कुरेन, इस भारतीय दिग्गज को छोड़ा पीछे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल (67) के अर्धशतक की मदद से निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने जोस बटलर (59) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर 19.5 ओवर में तीन विकेट पर 164 रन बनाकर जीत दर्ज की।

बटलर ने अपनी पारी में 43 गेंदों में आठ चौके और एक छक्का लगाया। स्टीव स्मिथ ने 38, कप्तान अजिंक्या रहाणे ने 22 और राहुल त्रिपाठी ने नाबाद 34 रन बनाए।