खेल डेस्क। डेविड वार्नर (नाबाद 70) की अर्धशतकीय पारी के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल-12 में सोमवार को अंतिम ओवर तक चले रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
वार्नर का ये पंजाब के खिलाफ लगातार सातवां अर्धशतक है। इसके साल ही उन्होंने दो टीमों के खिलाफ लगातार सात अर्धशतक लगाने की कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ भी लगातार सात अर्धशतक लगाए हैं।
आईपीएल में 11 साल बाद टूटा पाकिस्तानी क्रिकेटर सोहेल तनवीर का ये कीर्तिमान, जोसेफ ने बना डाले ये दो बड़े रिकॉर्ड
हैदराबाद ने शानदार फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर की अर्धशतकीय से 20 ओवर में चार विकेट पर 150 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल (नाबाद 71) और मयंक अग्रवाल (55) के शानदार अर्धशतकों से किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने मैदान में 19.5 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाकर आईपीएल-12 में चौथी जीत दर्ज की।
इस गेंदबाज ने चहल से छीनी पर्पल कैप, अभी तक हासिल कर चुके हैं इतने विकेट
इसके साथ ही पंजाब आठ अंकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को छह मैचों में तीसरी शिकस्त का सामना करना पड़ा। मैन ऑफ द मैच लोकेश राहुल ने 53 गेंदों पर नाबाद 71 और मयंक ने 43 गेंदों पर 55 रन बनाए। इससे पहले हैदराबाद के डेविड वार्नर ने 62 गेंदों पर नाबाद 70 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। वार्नर की यह टूर्नामेंट में चौथी अर्धशतकीय पारी है। इसके साथ ही वार्नर के आईपीएल के 12वें सत्र में अब कुल रन 349 हो गए हैं।